Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CCL : संडे कटौती को लेकर श्रमिक संगठनों का विरोध शुरू, 8 नवंबर को महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव
    झारखंड

    CCL : संडे कटौती को लेकर श्रमिक संगठनों का विरोध शुरू, 8 नवंबर को महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023Updated:October 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सीसीएल (CCL) में संडे और पीएचडी कटौती पर विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में एनके क्षेत्र के डकरा में आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है. मांगों को लेकर श्रमिक संगठन महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 8 नवंबर को धरना देगा. श्रमिक संगठनों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर इसकी जानकारी दे दी है. महाप्रबंधक को सौंपे गये ज्ञापन में श्रमिक संगठनों ने कहा है कि प्रबंधन का मजदूरों के कार्य के प्रति उदासीन रवैया, झूठे आश्वासन और यूनियन की बिना सहमति के मनमाने तरीके से कार्य करने आदि मांगों को एनके प्रबंधन के समक्ष रखा जाये, जो आवश्यक है. प्रबंधन के रवैये के कारण श्रमिकों के बीच अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

    यूनियन ने कहा कि मांगों पर अविलम्ब विचार कर समाधान किया जाय. यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी और कहा कि मांगों पर विचार कर एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं किया जाता है तो सभी केंद्रीय श्रम संगठन 8 नवंबर, 2023 को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे. इसके वावजूद भी मांगों पर सकारात्क पहल कर समाधान नहीं होने पर पूरे क्षेत्र में क्रमबद्ध आंदोलन होगा.

    मुख्य मांगें

    • संडे एवं पीएचडी में कोई कटौती नहीं की जाय. संडे पूर्व की भांति बिना शर्त चलाया जाय.
    • मजदूरों के कल्याण एवं अन्य मद मे वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में मिले और खर्च का एक्शन प्लान के साथ पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाय.
    • इसे भी स्पष्ट किया जाय कि जो भी कार्य किया गया है, उसके लिए कल्याण समिति की बैठक कर प्राथमिकता तय की गई थी.
    • वार्षिक रख रखाव (AMC) का कार्य पूरे क्षेत्र में कहां-कहा चल रहा है. कार्य की गुणवता को दर्शाते हुए प्राक्कलन सहित पूरा विवरण लिखित दी जाए. जो AMG का कार्य सम्पन्न भी हो गया है, उसके विपत्र भुगतान यूनियन के संयुक्त निरीक्षण के बाद किया जाय.
    • अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट (2023-24) में खर्च के लिए कितना फंड आया है. इसकी पूर्ण जानकारी खर्च के साथ दी जाय.
    • मजदूरों के आवास की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य निर्बाध रूप से किया जाय। फंड की अनुउपलब्धता दर्शाकर कार्य को बाधित नहीं किया जाय.
    • मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी योग्य मजदूरों की पदोन्नति कोल इंडिया के स्थांपना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर करना सुनिश्चिता किया जाय। एक भी योग्य मजदूर छूटना नहीं चाहिए.

    इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी, ईमेल कर मांगे 400 करोड़ रुपये

    #Jharkhand News CCL City News Current News Daily News general manager office jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Protest ranchi siege Sunday and PHD Cut Today's News आज की खबर करंट न्यूज घेराव जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विरोध संडे और पीएचडी कटौती सिटी न्यूज सीसीएल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी, ईमेल कर मांगे 400 करोड़ रुपये
    Next Article उर्फी जावेद के छोटा पंडित बनने पर भड़का शख्स, जान से मारने की दे डाली धमकी

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.