Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 9:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिजली की दर में बढ़ोत्तरी पर धनबाद में विरोध, JBVNL ने बढ़ाया था दर
    झारखंड

    बिजली की दर में बढ़ोत्तरी पर धनबाद में विरोध, JBVNL ने बढ़ाया था दर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद की जनता ने जेबीवीएनएल की तरफ से घरेलू बिजली दरों में करीब 60 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया। कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से आयोजित जनसुनवाई में सैकड़ों उपभोक्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    उपभोक्ताओं ने मंच पर बैठे अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि घरेलू बिजली दर 6.85 रुपये से बढ़ाकर सीधे 10.30 रुपये प्रति यूनिट करना किसी भी तरह से सही नहीं है।

    छोटे और मंझोले उद्योग भी संकट में

    सुनवाई में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि केसी गोयल, विश्वजीत सरकार, शिवचरण शर्मा, विवेक लोढ़ा और दीपक कुमार गुप्ता ने एक स्वर में कहा कि यह प्रस्ताव लागू हुआ तो जिले के छोटे और मंझोले उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। उनका सवाल था कि जब विभाग बिजली निर्बाध रूप से देने में असफल है, तो फिक्स्ड चार्ज और यूनिट रेट में भारी वृद्धि क्यों की जा रही है।

    बिजली चोरी और विभागीय खामियों पर तीखा हमला

    सुनवाई में सबसे ज्यादा गुस्सा विभाग की अपनी खामियों को लेकर था। शिकायतकर्ता संतोष कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विभाग का दिखाया गया 8,712 करोड़ का राजस्व घाटा असल में बिजली चोरी और भ्रष्टाचार की वजह से है। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि लाइन लास और चोरी में विभाग के कुछ कर्मचारी शामिल हैं, और अब इसका बोझ ईमानदार उपभोक्ताओं पर डाल दिया जा रहा है।

    आयोग ने दिया राहत का भरोसा

    विरोध बढ़ते देख आयोग के सदस्यों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक राजस्व घाटे को अगले सात साल में धीरे-धीरे समायोजित किया जाएगा ताकि जनता पर अचानक बोझ न पड़े।

    आयोग ने यह भी बताया कि अगले 6 महीनों के भीतर धनबाद में एक एक्सक्लूसिव उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को हजारीबाग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही नंगे तार बदलने और स्मार्ट मीटर की शुरुआती तकनीकी समस्याओं को जल्द ठीक करने का आश्वासन भी दिया।

    Also Read : कोडरमा से चलने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस, होली पर तीनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

    consumer complaint Consumer Protest Dhanbad Electricity Dhanbad News Domestic Electricity Rate Electricity Bill Dispute Electricity Rate Hike Electricity Rate Protest electricity theft jbvnl Jharkhand news Jharkhand State Electricity Regulatory Commission Local Electricity Issues Medium Industries Power Line Loss Public Hearing revenue loss Small Industries Crisis Smart Meter उपभोक्ता विरोध उपभोक्ता शिकायत घरेलू बिजली दर छोटे उद्योग संकट जनसुनवाई जेबीवीएनएल झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग झारखंड समाचार धनबाद बिजली धनबाद समाचार बिजली चोरी बिजली दर बढ़ोतरी बिजली दर विरोध बिजली बिल विवाद बिजली लाइन लास मंझोले उद्योग राजस्व घाटा स्थानीय बिजली मुद्दे स्मार्ट मीटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा से चलने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस, होली पर तीनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए
    Next Article बिहार के डेली पैसेंजर के लिए राहत, ‘पेंडुलम सेवा’ की शुरुआत

    Related Posts

    क्राइम

    जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

    May 2, 2026
    झारखंड

    4 जिलों को छोड़ पूरे झारखंड में बारिश के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    May 2, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

    May 2, 2026

    4 जिलों को छोड़ पूरे झारखंड में बारिश के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    May 2, 2026

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.