Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आज से रांची के इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू
    जोहार ब्रेकिंग

    आज से रांची के इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रांची आयोजित आज 22 जनवरी से JEE Main Exam 2025 को लेकर सदर एसडीओ द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अनुसार परीक्षा सेंटर के 300 मीटर परीधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है. इसके तहत इस दायरे में आने वाले सभी साइबर कैफे, फोटो कॉपी व प्रिंटिंग की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. एसडीओ द्वारा यह निर्देश परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के उद्देश्य से दिए गए हैं. यह निषेधाज्ञा  22 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी व 30 जनवरी की सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा.

    कदाचारमुक्त परीक्षा कराना है उद्देश्य

    रांची के परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था सुचारू रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी व एसएसपी द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक या असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं. इस आशंका के मद्देनजर अनुमंडल दंडाधिकारी , सदर द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है,  जो निम्न प्रकार है:-

    ■ 1- पांच या इससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर).

    ■ 2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.

    ■ 3- परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर की परिधि में साईबर कैफे, फोटो कॉपी एवं प्रिटिंग की दुकानें परीक्षा के दिनों में बंद रखना सुनिश्चित करेंगे.

    ■ 4- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर).

    ■ 5- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर).

    ■ 6- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना.

    रांची के इन सेंटर पर JEE Main एग्जाम

    1. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओल्ड एचबी रोड, प्रगति पथ, रांची
    2. अरुणुमा टेक्निकल सर्विस प्रा. लि. प्रगति पथ, रोड नं 6, सामलोंग, लोअर चुटिया, नियर गणेश नर्सिंग होम, रांची
    3. फ्यूचर ब्राइट, डीप विहार, पुंदाग रोड अरगोड़ा, नियर पर्ल क्रेस्ट अपार्टमेंट, रांची

    Also Read: 105 पुलिस अफसरों का SP ने रोक दिया वेतन, कहां और क्यों… जानें

    Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

    Also Read: रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पटना, नालंदा समेत 3 शहरों में छापेमारी

    Also Read: झारखंड के इस जिले में मिल रहा सबसे सस्ता LPG सिलेंडर, जानें आपके जिलों का रेट

    Also Read: राजस्व उपनिरीक्षक राजेश के चार ठिकानों पर ACB की रेड

    Also Read: अब घर के बाहर लगाई गाड़ी तो सख्त एक्शन, रात में भी चलेगा चेकिंग अभियान

    300 meters of exam centers arms Arunuma Technical Service BNSS section 163 BNSS धारा 163 cyber cafe closed exam center Exam Dates firearms Future Bright JEE Main Exam 2025 law and order Loudspeakers malpractice free exam Oxford Public School photocopy shop Police Force printing shop prohibitory order ranchi SDO Ssp अरुणुमा टेक्निकल सर्विस अस्त्र-शस्त्र एसएसपी एसडीओ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल कदाचारमुक्त परीक्षा ध्वनि विस्तारक यंत्र निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर परीक्षा तिथियां पुलिस बल प्रिंटिंग दुकान फोटो कॉपी दुकान फ्यूचर ब्राइट रांची विधि व्यवस्था साइबर कैफे बंद हरवे-हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article105 पुलिस अफसरों का SP ने रोक दिया वेतन, कहां और क्यों… जानें
    Next Article गणतंत्र दिवस पर ‘At Home Reception’ में इन दो बेटियों को मिला निमंत्रण

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.