Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रिंस खान का नेटवर्क ध्वस्त: अमन सिंह की हत्या के बाद सदमे में था डॉन, सैफी ने उगले राज
    झारखंड

    प्रिंस खान का नेटवर्क ध्वस्त: अमन सिंह की हत्या के बाद सदमे में था डॉन, सैफी ने उगले राज

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2026Updated:May 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad: धनबाद के वासेपुर में आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। प्रिंस खान के सबसे करीबी सहयोगी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सैफी के बयानों ने प्रिंस खान की डॉन वाली छवि के पीछे छिपे उसके डरपोक स्वभाव को उजागर कर दिया है।

    सैफी ने पुलिस को बताया कि प्रिंस खान असल जिंदगी में काफी कमजोर दिल का है। उसने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 3 दिसंबर 2024 को जब धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की खबर प्रिंस तक पहुंची, तो वह बुरी तरह कांपने लगा था। खबर सुनकर वह डर के मारे बेहोश होकर गिर पड़ा और कई दिनों तक सदमे की स्थिति में रहा।

    जेल और दुबई से संचालित हो रहा नेटवर्क

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि प्रिंस खान का गिरोह जेल और दुबई से चलाया जा रहा है। दुबई में छिपे गोपी खान और उसके साले रितिक ने कई नए लड़कों को गिरोह से जोड़ा है। वहीं जेल में बंद तीसरे भाई गोडविन खान और हाल ही में जमानत पर बाहर आए बंटी खान की गिरोह में सक्रिय भूमिका के बारे में भी पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है। सैफी ने रंगदारी वसूली से लेकर हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन का पूरा ब्योरा पुलिस को सौंप दिया है। उसने स्वीकार किया कि नन्हे की हत्या के अलावा पांडरपाला के शहाबुद्दीन की हत्या में भी इसी गैंग का हाथ था।

    पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारियां

    सैफी के खुलासे के आधार पर धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने वासेपुर और जोड़ापोखर इलाकों में छापेमारी की है। इस दौरान दो प्रमुख संदिग्धों कलीम और मुस्तकीम को हिरासत में लिया गया है। कलीम एक जमीन कारोबारी बताया जा रहा है, जिसकी पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुस्तकीम खुद को एक मानवाधिकार संगठन का प्रतिनिधि बताकर अपनी संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस अब गिरोह के मददगारों और स्लीपर सेल्स की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

    Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी स्व गणना, कहा जनगणना से योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

    Aman Singh Murder Dhanbad News Dhanbad Police Raid Jharkhand crime update Prince Khan Wasseypur Saifi Disclosure Wasseypur Gang. अमन सिंह हत्याकांड झारखंड क्राइम न्यूज धनबाद न्यूज धनबाद पुलिस छापेमारी प्रिंस खान वासेपुर वासेपुर गैंगवार सैफी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 मई से शुरू होगा ‘सहयोग शिविर’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.