Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने एम्स में लगवायी कोरोना वैक्सीन
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने एम्स में लगवायी कोरोना वैक्सीन

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली: देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने आज कोविड -19 से सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन लगवायी।

    श्री मोदी सोमवार सुबह सवेरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे जहां उन्हें भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन , कोवैक्सीन की पहली डोज दी गयी।

    प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कोरोना के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील करते हुए लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा , “ आज एम्स जाकर वैक्सीन का पहला डोल लिया। कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।

    प्रधानमंत्री को सिस्टर पी निवेदिता और सिस्टर रोसम्मा अनिल ने वैक्सीन लगायी। वह इस मौके पर असमी गमछा पहने हुए थे। यह गमछा असम की महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने इससे पहले भी कई मौकों पर यह गमछा पहना है। प्रधानमंत्री सुबह सवेरे ही एम्स पहुंच गये थे जिससे उनके लिए अलग से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गयी थी और यह ध्यान में रखा गया था कि इस दौरान आम लोगों को किसी तरह की तकलीफ न हो।

    उल्लेखनीय है कि आज से कोरोना की रोकथाम के लिए देश में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के तथा सहरोगों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कोराेना यौद्धाओं को टीका लगाया गया था।

    corona vaccine Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशा के खिलाफ महिला इंस्पेक्टर ममता का चला हंटर, भारी मात्रा में गांजा के साथ सप्लायर गिरफ्तार
    Next Article बिहार : वैशाली में 276 कार्टन विदेशी शराब बरामद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.