Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री, कहा: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनिया को चौंकाया…
    देश

    टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री, कहा: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनिया को चौंकाया…

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: सुबह टोक्यो में पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उनके इस बयान के कुछ ही घंटे बाद पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में GDP ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई, जो साबित करती है कि भारत सिर्फ बातें नहीं करता, बल्कि अपने आंकड़ों से भी ताकत दिखाता है।

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर टैरिफ बम फेंका था, लेकिन अर्थव्यवस्था के आंकड़ों ने इसका जवाब दे दिया। इस साल की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

    पीएम मोदी ने इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में कहा कि दुनिया भारत पर सिर्फ नजर ही नहीं रख रही है, बल्कि देश पर भरोसा भी कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पिछले 11 वर्षों में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बढ़ी है और नीतियों में पारदर्शिता आई है।

    नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY26) में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज़ आर्थिक वृद्धि है, जिसमें कृषि, निर्माण, मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की मजबूती का अहम योगदान रहा है।

    मोदी सरकार का लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है। भारत पहले ही जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत 2028 तक तीसरे पायदान पर पहुँच सकता है, जबकि कुछ मानते हैं कि यह मुकाम उससे पहले भी हासिल कर सकता है।

    अर्न्स्ट एंड यंग की रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो भारत 2038 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और इसका आकार 34.2 खरब डॉलर तक पहुँच सकता है। परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के मामले में भारत 2040 से पहले अमेरिका से भी आगे निकल सकता है।

    पीएम मोदी की अगुवाई में भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 11 वर्षों में बड़ा बदलाव देखा। 2013 में भारत को Fragile-5 इकोनॉमी की श्रेणी में रखा गया था। उस समय भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। आज भारत चौथे नंबर पर पहुँच चुका है और एक दशक में कई देशों को पीछे छोड़ चुका है।

    विश्व बैंक ने कहा था कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 22 वर्षों तक औसतन 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर बनाए रखनी होगी। इसी लक्ष्य की दिशा में भारत की शुरुआत बेहद मजबूत रही है। 30 जून को खत्म हुई तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 5.3% और अमेरिका की केवल 3.3% रही। ये आंकड़े साफ़ दर्शाते हैं कि भारत अब ‘डेड इकोनॉमी’ नहीं है।

    Agriculture China Developed Country Goal Economic Development Economic Stability economy Fragile-5 GDP Growth global economy India Japan Manufacturing Modi NSO PPP Q1 FY26 Services Sector Trump usa
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील UISL के साथ हुई बैठक…
    Next Article झारखंड भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सूर्या हांसदा मुठभेड़ की CBI जांच को लेकर की मांग…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.