Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील UISL के साथ हुई बैठक…
    झारखंड

    जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील UISL के साथ हुई बैठक…

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर दुर्गा पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति और Tata Steel UISL (पूर्व में JUSCO) के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें आगामी पूजा पर्व के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान पर विचार किया गया।

    केंद्रीय समिति ने लगातार हो रही बारिश के कारण खराब हुई सड़कों और विसर्जन घाटों की स्थिति पर चिंता जताई और आग्रह किया कि पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। JUSCO के अधिकारी आर.के. सिंह ने आश्वासन दिया कि बारिश थमते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    समिति ने पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया और सभी पूजा स्थलों पर डस्टबिन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही, कीचड़ हटाने के लिए स्लैग की आपूर्ति की भी मांग की गई। JUSCO अधिकारियों ने सभी समितियों से समय पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन जमा करने का आग्रह किया। समिति ने सभी समितियों से कहा कि वे अपनी समस्याएँ जल्द समिति तक पहुँचाएँ ताकि समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

    एरोड्रम दुर्गा पूजा समिति ने टूटी हुई बाउंड्री वॉल की मरम्मत की मांग की। गोलमुरी फूड प्लाजा और राजस्थान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों ने अपने पंडालों के चारों ओर दीवारों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। मानगो शिव शंकर दुर्गा पूजा समिति ने पाइपलाइन लीकेज की समस्या बताई। नामदा बस्ती काली माता मंदिर और एक्स एन टाइप दुर्गा पूजा समिति, सिदगोड़ा ने ड्रेनेज को कवर करने की मांग की।

    इसके अलावा, समितियों ने पंडालों के पास अस्थायी स्ट्रीट लाइट और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में केंद्रीय समिति के महासचिव आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक सामंत, अशोक सिन्हा और अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Also read: ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ कार्यसमिति की बैठक जल्द : दुर्गा उरांव

    cleanliness durga puja electricity connection Festival Preparations jamshedpur jharkhand Pandal Facilities Puja committees Road Repair Street Lighting Tata Steel UISL Temporary Parking
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पार्किंग शुल्क व कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर सरयू राय ने जताई नाराजगी…
    Next Article टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री, कहा: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनिया को चौंकाया…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.