Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्धघाटन
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्धघाटन

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच गयी है। यहाँ पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट भवन का उद्धघाटन करेंगी। यह हाईकोर्ट भवन बहुत ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश बनाया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

    24 मई को इन मार्गो में रोकी गयी थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक
    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हीनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक, एसएसपी आवास चौक, रेडिमय रोड चौक, अलबर्ट एक्का चौक एवं राजभवन से हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, पुराना विधान सभा, शहीद मैदान चौक, शालीमार बाजार चौक, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम होकर न्यू हाइकोर्ट के गेट नंबर-दो तक के पहुंच पथों तक कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा। इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।

    25 मई को इन मार्गो में रोकी जाएगी ट्रैफिक
    राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक व राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, सहजानंद चौक, कडरू कटिंग, देवेंद मांझी चौक, मेकॉन चौक, कमांडेंट आवास मोड़, कुसई घाघरा, घाघरा ब्रिज से सदाबहार चौक से ट्रिपल आइटी नामकुम तक आने-जाने के दौरान पहुंच पथो से मुख्य मार्ग पर सामान्य ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए रोक दी जायेगी।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।

    26 मई को इन-इन मार्गों में रोकी जायेगी ट्रैफिक
    राजभवन से हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक आने-जाने के दौरान मुख्य मार्ग के पहुंच पथोंं पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा। इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गए है।

    हरमू रोड में दोनों ओर वाहन लगाना वर्जित, कटेगा दोगुणा चालान

    24, 25, 26 मई तीनों दिन उक्त मार्गों पर दोनों ओर वाहनों का पार्किंग वर्जित रहेगा। वाहन पार्किंग करने पर वाहन जब्त कर लिया जायेगा और जुर्माना के साथ क्रेन से वाहनों का उठाने का खर्च भी देना होगा। इसके लिए सोमवार से ही ट्रैफिक की क्यूआरटी के जवान व पदाधिकारी हरमू बाइपास रोड के दोनों ओर पार्क किये वाहनों का चालान काट रहे थे।

    24, 25, 26 को राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एयरपोर्ट पहुंंचने का वैकल्पिक मार्ग

    -रिंग रोड-तुपुदाना की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए सिंह मोड़ से दाहिने से लटमा रोड, लटमा बस्ती, हेथू से हवाई अड्डा

    -नामकुम-जमशेदपुर, खरसीदाग होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक, कुटियातू बस्ती चाैक, कुम्हाहुटू बस्ती, तुम्बागुटू, करमटोली, हेथू होते हुए एयरपोर्ट
    -जमशेदपुर मार्ग एवं तुपुदाना रिंग रोड के बीच से एयरपोर्ट जाने के लिए भुसूर(प्राथमिक विद्यालय), चंदाघासी बस्ती, बड़का टोली, तुम्बागुटू , करमटोली, हेथू बस्ती से एयरपोर्ट
    -राजेंद्र चौक, डोरंडा की ओर एयरपोर्ट जाने के लिए नीम चौक, मणी टोला (ख्वाजा नगर), पोखर टोली, आर्मी कैंप से एयरपोर्ट पहुंच सकते है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के प्रयास से बदलने लगा प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर और सरोवर का स्वरूप
    Next Article रांची : गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने के चार आरोपित बरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.