Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 4:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद हमले की 23वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद हमले की 23वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: आज से ठीक 23 साल पहले, 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया था. हालांकि, हमारे जवानों की बहादुरी और तत्परता के कारण हमले को नाकाम कर दिया गया था, लेकिन इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस अवसर पर आज शुक्रवार को संसद भवन में सभी सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र आतंकवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट है. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं उन वीरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 2001 में आज के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी. उनका साहस और निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्र उनके और उनके परिवारों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा.”

    इस दिन को याद करते हुए राष्ट्रपति ने आतंकवाद से लड़ने के भारत के अटूट संकल्प को दोहराया और कहा कि हमारा देश आतंकवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट है. बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जगदीश, मातबर, कमलेश कुमारी, नानक चंद और रामपाल, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, बिजेंद्र सिंह और घनश्याम, और सीपीडब्ल्यूडी के माली देशराज ने आतंकवादी हमले के दौरान संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था.

    यह हमला उस समय हुआ था जब 13 दिसंबर 2001 को सुबह लगभग 11.30 बजे, एक सफेद एंबेसडर कार में सवार पांच आतंकवादी संसद भवन के गेट नंबर 12 से संसद परिसर में घुसे थे। गोलियों की आवाज सुनते ही सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। हमले के दौरान संसद भवन में तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई मंत्री, सांसद और पत्रकार मौजूद थे।

    13 दिसंबर 2001 आतंकवाद आतंकवादी ताकतें दिल्ली दिल्ली पुलिस बलिदान भारतीय सेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालकृष्ण आडवाणी शहीद पुलिसकर्मी शहीदों को श्रद्धांजलि संसद भवन संसद हमले सीआरपीएफ सीपीडब्ल्यूडी सुरक्षा हमले की वर्षगांठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमलेशिया में जूनियर महिला एशिया कप में भारत का हिस्सा बनेंगी धनबाद की क्रिकेटर आनंदिता किशोर
    Next Article विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने पर पाकुड़ एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को किया सम्मानित

    Related Posts

    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    Uncategorized

    पलामू कॉरिडोर में आखिरी बड़े नक्सली कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी

    April 18, 2026
    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत

    April 18, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.