Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो के 45वें स्थापना दिवस को लेकर चल रही तैयारी, स्पीकर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
    झारखंड

    झामुमो के 45वें स्थापना दिवस को लेकर चल रही तैयारी, स्पीकर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: आगामी दो फरवरी को झामुमो का 45वां स्थापना दिवस है. इसको लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है. मंगलवार को तैयारी को लेकर कुंडहित सिंन्दु कान्हू मैदान में एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित रहे. बैठक में स्थापना दिवस के मौके पर दो फरवरी को दीवार लेखन करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक दीवार लेखन करने एवं तोरण द्वार बनाने का निर्देश दिया गया. कुंडहित के बंगाल सीमा क्षेत्र से लेकर सभी संबंधित जिला बॉर्डर सहित प्रखंड में कुल 35 तोरण द्वार बनाया जाएगा, जिसकी समीक्षा की गई. बैठक में 2 फरवरी को कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को दुमका ले जाने व घर तक छोड़ने के लिए प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी ने बड़ी बस की डिमांड रखा, जिस पर समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान कुंडहित प्रखंड को दो दर्जन से अधिक बस छोटी गाड़ी मुहैया कराने का निर्णय लिया गया.

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि दीवार लेखन में सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लिखा जाएगा. साथ ही सरकार की चार वर्षों की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा वर्तमान हेमंत सरकार ने गरीब उन्मूलन और गरीब हितेशी योजनाओं का संचालन कर राज्य में लोगों को रोजगार और मुलभुत समस्या जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क,परिवहन जैसा समस्या को दुर करने की काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में राज्य में दोबारा गठबंधन की सरकार बनेगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, सचिव मनोरंजन सिंह, नित्य गोपाल घोष, उत्तम पाल, संतोष सिन्हा, कुतुबुद्दीन खान, अमीरुद्दीन खान, शेख पियारिद्दीन, भोला घोष, संतोष गोराई, डॉक्टर मुर्मू, बंटा मुर्मू, ताहिर अंसारी, मुकेश मन्ना, निर्मल मन्ना, शरम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: ग्रामीण विकास विभाग ने कई बीडीओ का किया तबादला-पदस्थापन, बिनय कुमार सिमरिया के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बने

    45वीं स्थापना दिवस आज की खबर करंट न्यूज गठबंधन की सरकार जामताड़ा जोहार लाइव झामुमो झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तोरण द्वार दुमका न्यूज हेडलाइन परिवहन पानी प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू बंगाल सीमा बिजली मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो शिक्षा सड़क सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वास्थ्य हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के मानस कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम जूडो चैंपियनशिप में जीता रजत, संघ ने दी बधाई
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 24 January 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.