Ranchi : रामनवमी पर्व को लेकर केंद्रीय युवा महावीर मंडल की बैठक रविवार दोपहर 2 बजे भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नंद किशोर सिंह चंदेल को दसवीं बार अध्यक्ष चुना। इस मौके पर रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और नई कमेटी की घोषणा भी की गई। बैठक के दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने अष्टमी और नवमी के दिन होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।
बैठक के बाद अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने हर साल की तरह इस बार भी चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के कार्यक्रम को और भी भव्य और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्बर्ट एक्का चौक के पास मंडल का भव्य मंच तैयार किया जाएगा। सप्तमी के दिन श्रीराम भक्तों के बीच भगवान श्रीराम का झंडा वितरण किया जाएगा।

अष्टमी के दिन संध्या 6 बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी के द्वारा मंच का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों से आने वाली झांकियों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही पूजा समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। झांकियों के प्रदर्शन के बाद रात में प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। नवमी के दिन दोपहर 2 बजे से गुजरने वाली सभी शोभायात्राओं का स्वागत फूल, अंगवस्त्र, फल, मिनरल वाटर, बिस्किट, टॉफी और जूस देकर किया जाएगा।
मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्रीय युवा महावीर मंडल हर साल पूरे शहर में सबसे अधिक आमंत्रण कार्ड वितरित करता है। इसके साथ ही शहर में सबसे बड़ा मंच तैयार किया जाता है और झांकियों के लिए बड़े पुरस्कार भी दिए जाते हैं। रामनवमी के अवसर पर शहर में बैनर और पोस्टर लगाकर श्रीराम भक्तों के बीच धार्मिक और सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय युवा महावीर मंडल शहर की युवाओं की सबसे बड़ी पूजा समिति है, जो पूरे वर्ष सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती है।
नई कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं
- नेतृत्वकर्ता – राज्यसभा सांसद महुआ माजी
- अध्यक्ष – नंद किशोर सिंह चंदेल
- मुख्य संरक्षक – विनय सरावगी
- मुख्य संयोजक – उज्जवल सिन्हा, संजय पांडेय, लखन कुमार
- वरिष्ठ संयोजक – शंकर दूबे, ललित ओझा, सोमवित माजी
- मुख्य आयोजक – कुमार राजा, दीपू सिंह, अखिलेश राय
- मुख्य सलाहकार – विनय सिंह, विक्रम सिंह सोनू
- कोषाध्यक्ष – कविता वर्मा
वरिष्ठ संरक्षक : राजीव रंजन प्रसाद, कृपा शंकर सिंह, हेम सिंह, जय सिंह यादव, रमेंद्र कुमार, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय तिर्की, संजय सिंह लल्लू, संजय जयसवाल, भावेश सिंह, मंटू पांडे, रंजन यादव, निखिल गोयल, निलेश चौधरी, विशाल पांडिया, दीपक ओझा, रोशन लाल यादव, मुरारी मंगल, रमेश अग्रवाल, अमर सिंह, जिम्मी गुप्ता, प्रशांत जयसवाल, रवि सिंह, नीरज सिंह, अमर सिंह, मुकेश शर्मा, शैलेश्वर दयाल सिंह, जितेंद्र साहू, वीरेंद्र प्रसाद, मंय गिरी, कमलेश यादव, विपिन कुमार सिंह, सुजीत सिंह, अनिल कुमार।
संरक्षक : रीना सिंह, शीला उरांव, अर्चना मिर्धा, सोनाली भट्टाचार्य, डॉक्टर पूजा, रोमा सरकार, सुनीता सिंह, रेखा साव, रेणु सिंह, सुनैना गुप्ता, रानू सिंह, बसंती मंडल, नीतू लिंडा, राधा हेमरोम।
संयोजक : राहुल सिंह, सागर कुमार सिंह, गौरव सिंह, रिशु रितेश, कैलाशी अरविंद सिंह, विजय पांडे, अशोक यादव।
प्रेस सलाहकार : उदय सिंह, सुनील कुमार सिंह।
कार्यकारी अध्यक्ष : अमित कुमार रॉय, आर्यन कुमार मेहता, अभिजीत कुमार सिंह, यह सिंह परमार, सीनू वर्मा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अमन ठाकुर, अभिजीत राज, शंकर अग्रवाल, अरूप मोदक, गजन तिवारी, सुमित कुमार, धीरज कुमार, हिमांशु कौशिक, कृष्णा सिंह मुंडा, आकाश कुमार, राकेश सोनी, सौरभ रॉय।
उपाध्यक्ष : अभिषेक भारद्वाज, कुमार बंटी, अजीत सिंह, राजीव पांडे, करन सिंह, अभिषेक गोस्वामी, पंकज मिंज, रोहन सिंह।
महासचिव : रियांशु चीकू, आकाश राणा, संतोष कुमार।
सचिव : किशन सिंह, अनीश गुप्ता, विशाल कुमार रॉय, निलेश कुमार, जय।
सह सचिव : अक्षत कुमार, आर्यन, राज सिंह राजपूत, अनीश वर्मा, सौरभ वर्मा, अमित कुमार।
बैठक में मंडल के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस वर्ष रामनवमी पर्व को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
Also Read : आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास : लड़की को रस्सी से बांध झाड़-फूंक कराने ले गए घरवाले


