Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास : लड़की को रस्सी से बांध झाड़-फूंक कराने ले गए घरवाले
    जोहार ब्रेकिंग

    आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास : लड़की को रस्सी से बांध झाड़-फूंक कराने ले गए घरवाले

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंधविश्वास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के नोवामुंडी क्षेत्र से अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के व्यवहार में बदलाव आने पर उसके ही परिजनों ने उसे भूत सवार होने का शक जताते हुए रस्सी से बांध दिया और कथित तौर पर झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। घटना नोवामुंडी इलाके के तोड़े टोपा गांव की बताई जा रही है।

    अचानक बदल गया युवती का व्यवहार

    मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजू दास की बेटी के व्यवहार में पिछले कुछ दिनों से अचानक बदलाव देखने को मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवती कभी अचानक घर से बाहर भागने लगती थी तो कभी अजीब तरह की हरकतें करने लगती थी। परिजनों के मुताबिक उसकी यही हरकतें देखकर उन्हें लगा कि उसके ऊपर किसी तरह की परछाई या आत्मा का असर हो गया है। इसी वजह से उसे काबू में रखने के लिए उसकी कमर में कपड़े की रस्सी बांध दी गई।

    ओझा के पास ले जाने की बात

    परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले झिकपानी इलाके में एक युवक की मौत हुई थी। परिजनों को शक है कि उसी युवक की आत्मा युवती पर सवार हो गई है। इसी डर और अंधविश्वास के चलते वे उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले जाने की बात कह रहे थे। हालांकि जब युवती के भाई से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि बहन के अचानक भागने और अनियंत्रित व्यवहार के कारण ही उसे रस्सी से बांधना पड़ा था।

    गांव में तरह तरह की चर्चाएं

    घटना सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास का मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग परिवार की मजबूरी भी बता रहे हैं।

    डॉक्टर से इलाज की सलाह

    स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में भी ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास गहराई से मौजूद है। ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक कराने के बजाय डॉक्टर से इलाज कराना और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा जरूरी होता है, ताकि सही समय पर सही इलाज मिल सके।

    Also Read : अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक बनेगी फोर लेन सड़क, भूमि अधिग्रहण शुरू

    Superstition even in modern times: Family members tied a girl with a rope and took her for exorcism. आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास : लड़की को रस्सी से बांध झाड़-फूंक कराने ले गए घरवाले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीता अंबानी ने शुरू किया HERoes अभियान, महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए नए कदम
    Next Article झामुमो की भव्य दावत-ए-ईफ्तार की तैयारियां तेज, विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.