Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धरती से टकराएगा भयानक एस्टेरॉयड! नासा कर रहा तबाही रोकने की तैयारी
    झारखंड

    धरती से टकराएगा भयानक एस्टेरॉयड! नासा कर रहा तबाही रोकने की तैयारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एस्टेरॉयड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : क्या हो अगर आसमान से एक ऐसा पत्थर गिरने वाला हो जो पूरा शहर तबाह कर दे? यही खतरा मंडरा रहा है एस्टेरॉयड 2024 YR4 की वजह से! लेकिन घबराइए नहीं, नासा और दुनिया की बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर इस खतरे को टालने का प्लान बना रही हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार 2024 YR4 नाम का यह एस्टेरॉयड 130 से 300 फीट चौड़ा है. अगर ये किसी घनी आबादी वाले शहर पर गिरा, तो पूरा का पूरा शहर तबाह हो सकता है. प्लैनेटरी सोसाइटी के चीफ साइंटिस्ट ब्रूस बेट्स ने कहा, “अगर ये पेरिस, लंदन या न्यूयॉर्क पर गिरा, तो पूरा शहर और आसपास का इलाका मिट जाएगा.”

    नासा का प्लान: कैसे रोका जाएगा विनाश?

    नासा ने शुरुआती आकलन में इस एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना 3.1% (1 में से 32) से घटाकर 1.5% (1 में से 67) कर दी है. लेकिन खतरा अब भी बड़ा है! इसलिए नासा चीन की CNSA, रूस की Roscosmos और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लान पर काम कर रहा है.

    अगर भविष्य के आकलन से खतरा बढ़ता है, तो एस्टेरॉयड का रास्ता बदलने या उसे नष्ट करने के लिए विस्फोटकों से लैस रॉकेट भेजा जाएगा.

    नासा के एक अधिकारी ने कहा, “उसे नष्ट करना आसान है. ज्यादा विस्फोटक भी नहीं चाहिए, लेकिन उसे सही समय और सही कोण पर पहुंचाना चुनौती है!”

    किस चीज का बना है YR4?

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि YR4 आखिर किस चीज का बना है? अगर यह 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क पर गिरे एस्टेरॉयड की तरह झरझरा है, तो पृथ्वी के वातावरण में ही टूट सकता है. लेकिन अगर यह ठोस चट्टान या धातु से बना है, तो इसे तोड़ने के लिए और भी ज्यादा ताकत चाहिए होगी.

    क्या न्यूक्लियर विस्फोट का होगा इस्तेमाल?

    नासा ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल होगा या नहीं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह विकल्प खुला है. नासा इस एस्टेरॉयड को अप्रैल 2025 तक ट्रैक कर सकता है, उसके बाद यह दूर चला जाएगा. लेकिन 2028 में यह फिर वापस आएगा!

    क्या खतरा धीरे-धीरे कम हो जाएगा?

    YR4 को पहली बार दिसंबर 2024 में देखा गया था और तब इसके धरती से टकराने की संभावना 1 में 83 थी. जैसे-जैसे और डेटा मिलता जाएगा, विशेषज्ञों का मानना है कि टकराने की संभावना शून्य हो सकती है.

    ब्रूस बेट्स कहते हैं, “अगले कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों के भीतर, इसकी टक्कर की संभावना शून्य पर पहुंच जाएगी.” लेकिन नासा अभी भी पूरी तरह सावधान है.

    तो क्या हम सुरक्षित हैं?

    फिलहाल, दुनिया के सबसे होशियार दिमाग इस एस्टेरॉयड पर नजर बनाए हुए हैं. अगर खतरा बढ़ा, तो नासा का रॉकेट और धमाका तैयार है!

    Also Read : प्रवेश वर्मा समेत कई बड़े नेता को मिलेगा दिल्ली कैबिनेट में जगह, देखें LIST

    130 to 300 feet 130 से 300 फीट 2024 YR4 area asteroid Bruce Betts Chief Scientist City danger densely populated area destruction London NASA New York Paris Planetary Society preventing danger rock sky space agencies wide अंतरिक्ष एजेंसियां आसमान इलाका एस्टेरॉयड खतरा खतरे को टालना घनी आबादी चीफ साइंटिस्ट चौड़ा तबाही नासा न्यूयॉर्क पत्थर पेरिस प्लैनेटरी सोसाइटी ब्रूस बेट्स लंदन शहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेपर लीक होने के बाद JAC ने रद्द की 10वीं की हिंदी और साइंस की परीक्षा
    Next Article MP-MLA कोर्ट से बंधु तिर्की को बड़ी रहत, साक्ष्य के अभाव में किया बरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.