Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर उतारा भड़ास, कहा – समाजवाद की परिभाषा तक नहीं मालूम
    ट्रेंडिंग

    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर उतारा भड़ास, कहा – समाजवाद की परिभाषा तक नहीं मालूम

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025Updated:May 1, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के निर्णय के बाद देश की राजनीति में भूचाल सा आ गया है. एक ओर जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे “समाजवादियों की जीत” बताया. वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर तीखा पलटवार किया है. भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीके ने कहा, “तेजस्वी यादव कब से समाजवादी हो गए? उन्हें तो समाजवाद की परिभाषा तक नहीं मालूम. 10 दिन की कोचिंग और सलाहकारों की मदद के बाद भी वे समाजवाद पर बिना देखे 5 लाइन नहीं बोल सकते.” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में समाजवाद की परंपरा जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे नेताओं से जुड़ी रही है, न कि उन नेताओं से जो केवल जाति की राजनीति करते हैं.

    जातीय जनगणना को लेकर पीके ने कहा कि जन सुराज हमेशा से ऐसे सर्वेक्षण का समर्थन करता रहा है, जिससे समाज की सच्चाई सामने आए. लेकिन केवल आंकड़े जुटाने से बदलाव नहीं होगा. उन्होंने बिहार में पहले हुई जातीय जनगणना का उदाहरण देते हुए कहा कि “रिपोर्ट से साफ है कि दलित समुदाय के केवल 3 प्रतिशत बच्चे ही 12वीं तक पढ़ पाए हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया.” उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, “सिर्फ किताब खरीदने से आप विद्वान नहीं बन जाते, उसे पढ़ना और समझना भी पड़ता है. उसी तरह, जातीय जनगणना एक जरिया हो सकता है, लेकिन अगर इसे राजनीतिक हथियार बनाया गया तो इससे कोई सामाजिक सुधार नहीं होगा.”

    जातीय जनगणना पर जहां एक ओर राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड़ लगी है, वहीं प्रशांत किशोर जैसे रणनीतिकार इसके क्रियान्वयन और परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इस कदम को समाजिक न्याय के औजार की तरह उपयोग करती है या यह केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह जाता है.

    Also Read : BREAKING : इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी धनबाद से गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई

    Bhagalpur Bihar Politics caste census Caste Politics. central government George Fernandes Indian politics Jan Suraj Jayaprakash Narayan Opposition PK political debate Political Statement Prashant Kishor press conference Ram Manohar Lohia social justice socialism socialist Tejashwi Yadav केंद्र सरकार जन सुराज जय प्रकाश नारायण जाति राजनीति जातीय जनगणना जॉर्ज फर्नांडिस तेजस्वी यादव पत्रकार वार्ता पीके प्रशांत किशोर बिहार राजनीति भागलपुर भारतीय राजनीति राजनीतिक बयान राजनीतिक वाद-विवाद राम मनोहर लोहिया विपक्ष समाजवाद समाजवादी सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी धनबाद से गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई
    Next Article रिम्स निदेशक ने दिया डॉक्टरों को प्रमोशन, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया एतराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरसिंह घाट पर आज सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.