Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…
    झारखंड

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय डाक विभाग (आरएमएस) की एक गाड़ी ने जबरन प्रवेश करते हुए नए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉप गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में हुई, जहां रेलवे ने हाल ही में पार्किंग अव्यवस्था दूर करने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक ड्रॉप गेट सिस्टम लगाया गया था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरएमएस की गाड़ी (जेएच01एफसी0502) पार्किंग से बाहर जाने की बजाय एग्जिट गेट से सीधे अंदर घुसने लगी। इस दौरान वहां मौजूद पार्किंग कर्मचारियों और कुछ वाहन चालकों ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर गाड़ी चालक ने कथित तौर पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए पार्किंग कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।

    रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नए इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉप गेट को हाल ही में स्थापित किया गया था, ताकि अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके। घटना के बाद गेट का एक हिस्सा टूट गया, जिससे सिस्टम फिलहाल काम नहीं कर रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि गेट की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

    स्थानीय वाहन चालकों और यात्रियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि रेलवे प्रशासन द्वारा लगाए गए ड्रॉप गेट से पार्किंग व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

    Also read:टाटा मोटर्स यूनियन ने जननायक शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार
    Next Article त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.