Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोषण सखी के पति की पैसे की अभाव में मौत, 11 माह से नहीं मिला मानदेय
    झारखंड

    पोषण सखी के पति की पैसे की अभाव में मौत, 11 माह से नहीं मिला मानदेय

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जिले में पैसे की कमी से इलाज के अभाव में एक पोषण सखी के पति की मौत हो गई. उसका रो-रोकर बुरा हाल है. जिले की दूसरी पोषण सखियों की तरह ही उसे 11 महीने से मानदेय नहीं मिला था. इससे वह पति का उचित इलाज नहीं करा सकी. इस घटना के बाद पोषण सखी संघ का गुस्सा फूट पड़ा है. पोषण सखी संघ ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. संघ का कहना है यदि सरकार द्वारा 11 महीने के मानदेय का भुगतान किया जाता तो पोषण सखी उर्मिला के पति की जान बच सकती थी.

    पोषण सखी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान ने बताया कि पिछले 11 महीनों से सरकार द्वारा पोषण सखियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. उर्मिला देवी के पति की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा था. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार द्वारा वेतन का भुगतान किया गया होता तो उसके और ठीक से इलाज के लिए कहीं और भी ले जाया जा सकता था. इससे शायद उर्मिला के पति की जान बच सकती थी. सोनी पासवान ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज न करा कर उसका किसी अच्छे निजी अस्पताल में इलाज कराया जा सकता था. लेकिन पैसे के अभाव में उर्मिला के पति का इलाज नहीं हो सका, जिसके कारण उसकी मौत हुई है. संघ की अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को इस मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पोषण सखी को हटाने के लिए पत्र भी जारी कर दिया है. केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद राज्य सरकार पोषण सखियों से को लेकर कोई भी निर्णय नहीं ले पा रही है.सोनी पासवान ने कहा कि राज्य में कभी डबल इंजन की सरकार बनती है तो कभी सिंगल इंजन की. लेकिन सरकार के इस चक्कर में पोषण सखियां पिस रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के बारे में मंच से बखान करते नहीं थकते हैं. लेकिन पोषण सखी का कार्य कर रही महिलाओं के बारे में प्रधानमंत्री आज विचार नहीं कर रहे हैं. सरकार अगर मांगों पर विचार नहीं करती है तो पोषण सखी संघ इसके लिए जोरदार आंदोलन करेगा. बता दे कि उर्मिला देवी के पति निशान कॉल कि दोनों किडनी खराब हो चुकी थी, जिसका इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा था. शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशौच के लिए निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
    Next Article युवक का शव कुएं से बरामद, 10 दिनों से था लापता, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.