Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूजा पद्धति पर बयान से सियासी आग, जामताड़ा में भाजपाइयों ने फूंका सीएम हेमंत का पुतला
    झारखंड

    पूजा पद्धति पर बयान से सियासी आग, जामताड़ा में भाजपाइयों ने फूंका सीएम हेमंत का पुतला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 19, 2026Updated:March 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : विधानसभा में हिंदू पूजा पद्धति को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। गुरुवार देर शाम टावर चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जोरदार विरोध जताया।

    टावर चौक पर जुटे कार्यकर्ता, जमकर नारेबाजी

    जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टावर चौक पर इकट्ठा हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बयान को हिंदू आस्था का अपमान बताया। माहौल काफी देर तक गरम रहा।

    “मंदिर जाते हैं, फिर पूजा पद्धति से दिक्कत क्यों”

    जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें हिंदू पूजा पद्धति से समस्या है तो वे मंदिरों में माथा टेकने क्यों जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबा धाम जैसे मंदिरों से मिलने वाली आमदनी तो चाहिए, लेकिन पूजा की परंपरा पसंद नहीं। इसे उन्होंने दोहरी राजनीति करार दिया।

    “चुनाव में मंदिर, बाकी समय बयानबाजी”

    भाजपा नेताओं ने इरफान अंसारी और जहीर खान अंसारी पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि चुनाव के समय यही नेता मंदिर-मंदिर घूमते हैं और हिंदुओं से वोट मांगते हैं, लेकिन अब पूजा पद्धति पर सवाल उठाकर माहौल बिगाड़ रहे हैं।

    “मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए”

    भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में इस तरह का बयान देना बेहद निंदनीय है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें सनातन परंपरा से ऐतराज है तो मंदिर जाना बंद करें, लेकिन सार्वजनिक मंच से ऐसी बातें कहना ठीक नहीं।

    अन्य नेताओं ने भी जताई नाराजगी

    भाजपा नेता सुनील हांसदा ने भी बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सियासत तेज होने के आसार

    इस पूरे मामले के बाद जामताड़ा ही नहीं, पूरे झारखंड में राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि इस मुद्दे को लेकर वह आगे भी विरोध जारी रखेगी।

    Also Read : त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, DC बोले- ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

    Political Fire Erupts Over Statement on Worship Practices; CM's Effigy Burnt in Jamtara जामताड़ा में सीएम का पुतला दहन पूजा पद्धति पर बयान से सियासी आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, DC बोले- ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
    Next Article झारखंड पुलिस ने मैदान में दिखाया दम, हौसला बढ़ा गये सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.