Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी
    बिहार

    शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, तीन जवान जख्मी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : गोपालगंज जिले में बीती रात शराब तस्करों की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव से सामने आया है, जहां तस्करों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में होमगार्ड जवान अवधेश तिवारी की राइफल छीन ली गई और तीन जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राइफल बरामद कर ली है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    बुजुर्ग महिला समेत एक अन्य व्यक्ति अरेस्ट

    गोपालगंज SP अवधेश दीक्षित ने मीडिया को बताया कि शराब माफिया अजय यादव के गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने अजय यादव को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया और राइफल छीन ली। बाद में पुलिस ने राइफल बरामद कर ली। एक बुजुर्ग महिला समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    मामले की जांच जारी

    हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में मीरगंज और श्रीपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस गांव में कैंप कर हमलावरों और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। SP ने बताया कि गांव में कई कुख्यात शराब तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारी घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की जांच में तेजी लाई गई है।

    Also Read : कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    # Bihar Crime Bihar Bihar news Fulwariya police station gopalganj Home Guard injured police personnel law and order Liquor Smugglers liquor trade Madarvani village person detained police action police attack Police raid Raid rifle snatched rural crime smuggling incident villagers attack police weapon recovery एक व्यक्ति हिरासत में कानून व्यवस्था गोपालगंज ग्रामीण अपराध ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया छापेमारी तस्करी की घटना पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी पुलिस पर हमला पुलिसकर्मी घायल फुलवरिया थाना बिहार बिहार अपराध बिहार समाचार मदरवानी गांव राइफल छीन ली गई शराब तस्कर शराब व्यापार हथियार बरामद होमगार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 मिनट तक की बातचीत
    Next Article ISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    झारखंड

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.