Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»8 साल के मासूम के सामने उसके पिता की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    बिहार

    8 साल के मासूम के सामने उसके पिता की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरा : 8 साल के मासूम के सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी गई। बच्चे ने बताया कि मेरी नींद खुली तो मम्मी-पापा किसी बात पर लड़ रहे थे। गुस्से में मां ने मायके वालों को फोन कर अपनी मां और दो भाइयों को बुला लिया। कुछ देर बाद दो मामा और नानी घर पहुंचे और पापा पर बरस पड़े। उनके सीने पर चढ़ कर पिटाई की। पिटाई से पापा काफी जख्मी हो गए थे। सूरज के पिता की पिटाई से मंगलवार की रात मौत हो गई। बुधवार को मामला थाना पहुंचा तो सभी को इसकी जानकारी हुई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव की है। भगन साव का 26 का बेटा दयानंद साव सरथुआ गांव में रहता था। वह पेशे से राज मिस्त्री था। उसकी हत्या का एक मात्र चश्मदीद उसका ही बेटा सूरज है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दयानंद साव की लाठी-डंडे और चप्पल से पिटाई की गई थी।

    इलाज के दौरान हुई मौत
    सूरज के अनुसार, पिता का गांव के ही स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भिजवाया।

    मृतक के परिजन रहते हैं बाहर
    इधर, उदवंतनगर थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी ने बताया कि रविवार को दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। मृतक के माता-पिता और भाई सभी बाहर रहकर प्राइवेट काम करते हैं।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध बालू-कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर, 11 बाइक जब्त
    Next Article पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स से 10 लाख की लूट, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.