धनबाद। कोयलांचल में आज बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के ठीक बगल जूही मोटर्स में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने बमबाजी की है। शोरूम के मालिक को लगातार अमन सिंह गैंग के द्वारा धमकी दी जा रही थी। पूरे मामले को पुलिस अमन सिंह गिरोह से जोड़कर देख रही है। फिलहाल घटना की सूचना पर जिले के एसएससी, एएसपी सहित तमाम पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामले की जांच चल रही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
