Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»वाहन चेकिंग अभियान का सच जानने निकले पुलिस मुखिया, चार थानेदारों को शोकॉज
    झारखंड

    वाहन चेकिंग अभियान का सच जानने निकले पुलिस मुखिया, चार थानेदारों को शोकॉज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2023Updated:September 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : वैसे तो रांची पुलिस चेकिंग अभियान चलाती रहती है. इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस मुखिया एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद चेकिंग का हाल जानने के लिए सड़क पर निकल पड़े. सादे लिबास में हेलमेट लगाकर शहर के कई चौक-चौराहों से गुजरे. कुछ जगहों पर चेकिंग देख संतुष्ट नजर आए तो कुछ जगहों को लेकर नाराज भी दिखे. इस दौरान उन्होंने चार थानेदारों लालपुर, सुखदेवनगर, चुटिया और अरगोड़ा थाना प्रभारी को शोकॉज जारी करते हुए जवाब मांगा है. बता दें कि एसएसपी के मूवमेंट के दौरान उनके बॉडीगार्ड भी सिविल ड्रेस में पूरे घटना क्रम की रिकार्डिंग कर रहे थे. जिसके बारे में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को भनक भी नहीं लगी.

    सुबह दो घंटे तक वाहन चेकिंग

    बता दें कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सुबह के समय साढ़े पांच से साढ़े सात तक वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इस दौरान अल्बर्ट चौक, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान की हकीकत जानने के लिए वह अपने बॉडी गार्ड के साथ बाइक पर निकल पड़े. अल्बर्ट एक्का पर जांच का कड़ाई से पालन हो रहा था. जबकि अन्य स्थानों पर जांच में काफी ढिलाई देखने को मिली. अल्बर्ट एक्का चौक पर अच्छी तरह से वाहन चेकिंग का कार्य संपादित कर रही टीम को पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया है.

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-12-at-5.02.35-PM.mp4
    campaign Chandan Kumar Sinha checking four police station officers hall helmet knowing plain clothes police chief show cause square-intersection Ssp truth turned out vehicle checking अभियान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा चार थानेदार चेकिंग चौक-चौराहा जानने निकले पुलिस मुखिया वाहन चेकिंग शोकॉज सच सादे लिबास हाल हेलमेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोइलकेरा में आइइडी ब्लास्ट, ट्रैक्टर का चालक-खलासी घायल
    Next Article लाइन टैंक रोड में खुला जेसीआई एक्सपो उत्सव-2023 का कार्यालय

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.