Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 11:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पुलिस ने पिकअप वैन से 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी, बिहार ले जाने की थी योजना
    क्राइम

    पुलिस ने पिकअप वैन से 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी, बिहार ले जाने की थी योजना

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: मुफस्सिल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो पिकअप वैन (जेएच 01बीई- 5569) को जब्त किया है, जिसमें 75 कार्टून अंग्रेजी शराब थी. हर कार्टून में 180 एमएल की 48 बोतलें मौजूद थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. जब्त शराब ब्लू प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की है.

    रांची से वैन में लोड की गई थी शराब

    पुलिस ने बताया कि वैन से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, साथ ही एक नंबर प्लेट भी मिली है, जिस पर बीआर 01जीएम 4409 लिखा है. मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि रांची से शराब लोड करके एक वैन हजारीबाग होकर बिहार जा रही है. इसी सूचना के आधार पर सुबह लगभग 4:55 बजे मोरांगी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.

    क्या कहती है पुलिस

    जब पुलिस को देखकर चालक ने वैन छोड़ दी और भाग निकला. वैन की जांच के दौरान शराब के कार्टून और अन्य सामान बरामद हुए. थाना प्रभारी ने कहा कि वैन का उठाव संभवतः रांची से किया गया था. वाहन के मालिक की पहचान के लिए डीटीओ कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है. यह कार्रवाई पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जो अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के प्रयासों में एक बड़ा कदम है. पुलिस ने यह भी बताया कि वे इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं.

    Also Read: Weather Update : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, झारखंड, बिहार, बंगाल समेत देश भर में जानें कैसा रहेगा मौसम

    Bihar Blue Premium Whiskey Bolero pickup van Hazaribagh illegal liquor trade Illegal Trade investigation campaign law enforcement liquor seizure local society police action police station in-charge police success secret information Security vehicle checking अवैध कारोबार अवैध शराब व्यापार कानून प्रवर्तन गुप्त सूचना जांच अभियान थाना प्रभारी पुलिस कार्रवाई पुलिस सफलता बिहार बोलेरो पिकअप वैन ब्लू प्रीमियम व्हिस्की वाहन जांच शराब जब्ती सुरक्षा स्थानीय समाज हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौकीदार संवर्ग सीधी नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू
    Next Article सावरकर मानहानि मामला : राहुल गांधी को कोर्ट का समन, 23 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कहा महिलाओं की उम्मीदों पर चोट

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में SIR पर ब्रेक, पहले होगी डिजिटल जनगणना, फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    April 18, 2026
    झारखंड

    रांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कहा महिलाओं की उम्मीदों पर चोट

    April 18, 2026

    झारखंड में SIR पर ब्रेक, पहले होगी डिजिटल जनगणना, फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    April 18, 2026

    रांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

    April 18, 2026

    पश्चिम एशिया संकट पर मंथन : आज CCS बैठक में PM मोदी लेंगे अहम फैसले

    April 18, 2026

    जेटेट को लेकर सुदेश महतो सख्त, सीएम को लिखा पत्र, जल्द परीक्षा कराने की मांग

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.