Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस का महाअभियान शुरु, नक्सल प्रभावित इलाके में भेजे गये 71 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, कोल्हान व पलामू रेंज में नक्सलियों की गतिविधि पर विशेष नजर
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस का महाअभियान शुरु, नक्सल प्रभावित इलाके में भेजे गये 71 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, कोल्हान व पलामू रेंज में नक्सलियों की गतिविधि पर विशेष नजर

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य के नक्सल और उग्रवाद प्रभावति इलाके में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एडीजी अभियान और आइजी अभियान ने तैयारी पूरी कर ली है। नक्सल प्रभावित इलाके में 71 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेजे गए है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे है। मतदान के दौरान और इससे पूर्व हेलिकॉप्टर से नक्सल और उग्रवाद प्रभावित इलाके में नेत्रा कैमरे के माध्यम से नक्सलियों और उग्रवादियों की गतिविधि पर नजर रखी जायेगी। यह पूरा प्रयास किया जायेगा कि नक्सली और उग्रवादी अपने किसी मंसूबे में सफल न हो पायें। नक्सल प्रभावित इलाके में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान जिला पुलिस के सहयोग से आईईडी सर्च अभियान की कार्रवाई शुरु कर दी है। विशेष शाखा के सहयोग से नक्सलियों की गतिविधि के बारे जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा पर नक्सलियों की गतिविधि पर विशेष निगरानी की जा रही है। नक्सल प्रभावित इलाके में इनके विरुद्ध अभियान भी शुरु कर दिया गया है।

    कोल्हान और पलामू रेंज में होगी नक्सलियों की गतिविधि पर विशेष नजर

    कोल्हान में नक्सलियों की गतिविधि को लेकर स्पेशल ब्रांच पूर्व में ही अलर्ट कर चुकी है। वहीं पलामू रेंज और सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की जानकारी खुफिया विभाग को मिली है। कोल्हान रेंज में कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी और पलामू रेंज के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर ने विशेष तैयारी की। दोनों डीआईजी ने अपने अधिनस्थ एसपी को नक्सलियों और उग्रवादियों की गतिविधि का सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    किस जिले में कितनी कंपनी की हुई है तैनाती

    सीआरपीएफ की 12 कंपनी में दो कंपनी चाइबासा, दो कंपनी सरायकेला, तीन कंपनी चतरा, चार कंपनी लातेहार और एक कंपनी देवघर भेजा गया है। बीएसएफ की 16 कंपनी में तीन कंपनी लोहरदगा, दो कंपनी गुमला, दो कंपनी पलामू, दो कंपनी गढ़वा, तीन कंपनी लातेहार, दो कंपनी गिरिडीह और दो कंपनी बोकारो में लगाये गए है। आईटीबीपी की 13 कंपनी में दो कंपनी गढ़वा, दो कंपनी सरायकेला, तीन कंपनी चाइबासा, तीन कंपनी चतरा, तीन कंपनी पलामू और एक कंपनी गढ़वा में तैनात किया गया है। सीमा सुरक्षा बल की 10 कंपनी में दो कंपनी रांची, तीन कंपनी खूंटी, दो कंपनी गुमला और तीन कंपनी सिमडेगा में तैनात किया गया है। सीआईएसएफ की 10 कंपनी में चार कंपनी हजारीबाग, दो कंपनी रामगढ़, एक-एक कंपनी चतरा, गोड्डा, धनबाद और बोकारो में तैनात की गयी है। आरपीएफ की 10 कंपनी में बोकारो में एक कंपनी, तीन कंपनी रांची में, दो कंपनी धनबाद, दो कंपनी जमशेदपुर और दो कंपनी गोड्डा में किया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद मिलाद उल नबी के जुलूस में देवघर एसडीपीओ को जोरदार स्वागत, एसडीपीओ ने संबोधन में कहा हर समाज के लिए शिक्षा जरुरी
    Next Article रांची : निर्मला बहन ने कहा, विकार अथवा दिव्य गुणों में कमी आत्मा की योग स्थिति अथवा योग-निष्ठा में बाधक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.