Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पुलिस ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर जालसाजी का भंडाफोड़ किया, वकील गिरफ्तार
    देश

    पुलिस ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर जालसाजी का भंडाफोड़ किया, वकील गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड एक वकील को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2024 को जम्मू में तीसरे अतिरिक्त मुंसिफ, जेएमआईसी जम्मू से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्राप्त शिकायत के बाद की गई. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत में फर्जी कोर्ट रिलीज ऑर्डर का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें जाली स्टैंप और माननीय न्यायाधीश के हस्ताक्षर के साथ-साथ 50,000 रुपये की फर्जी जनरल रसीद (जी.आर.) भी शामिल थी. इस जाली दस्तावेज का इस्तेमाल अवैध रूप से जब्त वाहन को रिलीज करने के लिए किया गया था.

    शिकायत के बाद जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने मामले की जांच की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी वकील बशारत अहमद खान, जो जम्मू के असराराबाद सिधरा निवासी हैं, के घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए, जिनमें मोबाइल फोन, कंप्यूटर और प्रिंटर शामिल हैं. यह उपकरण फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल किए गए थे. इसके अलावा, लेन-देन में उपयोग की गई फर्जी जी.आर. रसीद भी बरामद की गई.

    ये भी पढ़ें अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला, एयरस्ट्राइक में 15 मरे, तालिबान का बदला लेने का ऐलान

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी गतिविधियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है और आने वाले दिनों में और भी बरामदगी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. जम्मू पुलिस ने इस मामले में जनता को आश्वस्त किया कि वे किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेंगे.

    अपराधी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एसआईटी कंप्यूटर कानून व्यवस्था गिरफ्तारी जनरल रसीद जम्मू जम्मू पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच जाली दस्तावेज धोखाधड़ी प्रिंटर फर्जी कोर्ट ऑर्डर बरामदगी बशारत अहमद खान मोबाइल फोन वकील गिरफ्तार वाहन रिलीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHealth Tips: अंडे के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक
    Next Article JAC ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    Related Posts

    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.