Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्व डिप्टी CM के भाई के घर बैंड-बाजा के साथ पहुंची पुलिस… जानें क्यों
    बिहार

    पूर्व डिप्टी CM के भाई के घर बैंड-बाजा के साथ पहुंची पुलिस… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इश्तेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Betia (Bihar) : अपहरण और जबरन जमीन लिखवाने के मामले में फरार रह रहे पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. कोर्ट के आदेश पर बेतिया पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह पिन्नू के घर बैंड बाजा के साथ पहुंचकर कोर्ट से जारी इश्तेहार चिपकाया.

    बेतिया के शिवपूजन महतो अपहरण कांड में आरोपी पिन्नू पिछले शनिवार को पिस्टल के नोंक पर शिवपूजन महतो का अपहरण कर जबरन होटल में सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने पिन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की. जिसके कारण पिन्नू फरार रह रहा था, और तीन दिन पहले जब वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, तो पुलिस को देख भाग निकला था.

    पुलिस ने बताया कि यदि पिन्नू ने अब भी सरेंडर नहीं किया, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी. बेतिया पुलिस के भद पीटने के बाद कोर्ट से कुर्की का आदेश प्राप्त किया गया, जिसके बाद पहले सुबह पुलिस ने बैंड बाजे के साथ पिन्नू के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इसके अलावा, पुलिस ने पिन्नू के जीडी गोयनका स्कूल पर भी इश्तेहार चिपकाए हैं.

    पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि पिस्टल और काली कार, जिनका इस्तेमाल पिन्नू ने अपहरण के दौरान किया था, वह उसकी पत्नी के नाम पर हैं. पिन्नू की पत्नी जीडी गोयनका स्कूल की डायरेक्टर हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंत्री के भाई के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिससे मामला और गरमाया है. पुलिस की कड़ी कार्रवाई से यह साफ है कि पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए अब कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी.

    Also Read : JHARKHAND के इन जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

    Also Read : नहीं रहे ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अभिनेता अमन जायसवाल, हादसे में गई जान

    Also Read : प्रगति यात्रा : CM नीतीश बेगूसराय को देंगे करोड़ों की सौगात

    Also Read : निकाय चुनाव के लिए बनाई जाएगी अलग-अलग कमिटियां : केशव महतो कमलेश

    Also Read : आ’ग ने इस मंडी में मचाई भीषण तबाही, कई दुकानें खाक

    Arrest Attachment Betia Betia police Bihar black car forced signature former Deputy CM GD Goenka School kidnapping kidnapping case land dispute Pinu pistol police action Poster Raid Ravi Kumar Renu Devi Shivpujan Mahato Tejashwi Yadav Viral Video अपहरण अपहरण कांड इश्तेहार काली कार कुर्की गिरफ्तारी छापेमारी जबरन हस्ताक्षर जमीन विवाद जीडी गोयनका स्कूल तेजस्वी यादव पिन्नू पिस्टल पुलिस कार्रवाई पूर्व डिप्टी CM बिहार बेतिया बेतिया पुलिस रवि कुमार रेणु देवी वायरल वीडियो शिवपूजन महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में यहां भाई ने ली भाई की जान, जानें क्या था विवाद
    Next Article अब सभी Teachers को करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, ऊपर से आया ऑर्डर!

    Related Posts

    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.