पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली गुड्डू सिंह को सूरत से किया गिरफ्तार

Joharlive Team

पलामू। पलामू पुलिस ने एक लाख के इनामी भाकपा माओवादी के नक्सली गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी गुजरात के सूरत से की गई है एसपी संजीव कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली गुड्डू सिंह गुजरात के कोसंबा में छिपकर रह रहा है सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गुड्डू सिंह 2009 से लेकर 2014 तक के कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। यह भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर अरविंद भैया उर्फ मुखिया के दस्ते का सदस्य रहा है। इसके खिलाफ आठ मामले विभिन्न थाना मे दर्ज हैं।