Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पटना में SDPI के दफ्तर व अन्य परिसरों पर छापेमारी, पुलिस और एटीएस ने की कार्रवाई
    बिहार

    बिहार : पटना में SDPI के दफ्तर व अन्य परिसरों पर छापेमारी, पुलिस और एटीएस ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने पटना में SDPI के दफ्तर और इनसे जुड़े अन्य संगठनों पर छापेमारी की है। पटना के सब्जीबाग इलाके में एसडीपीआई का दफ्तर है। मामले की कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्रवाई में ATS भी शामिल है।

    इससे पहले पटना में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में एक झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन था, तो दूसरा पीएफआई का मौजूदा सदस्य अतहर परवेज था। जलालुद्दीन पहले सिमी से जुड़ा था।

    एसएसपी पटना एमएस ढिल्लों ने बताया कि एक अन्य आरोपी मार्गुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को बीती रात गिरफ्तार किया गया। वह फुलवारीशरीफ का रहने वाला है। उन्होंने 2006-2020 तक दुबई में काम किया। हमने फोन नंबर इंटरसेप्ट किया और राष्ट्रविरोधी सामग्री पाई। शख्स गजवा-ए-हिंद ग्रुप से जुड़ा था।

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति ने 2 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जो पाकिस्तान नंबर के जरिए बनाए गए और उसे एडमिन बनाया गया। इसमें खाड़ी देशों के कई लोग थे। एक और समूह जनवरी में बनाया गया था और इसमें बांग्लादेशी लोग थे। ये समूह कश्मीर से संबंधित आतंकवाद समर्थक पोस्ट के साथ-साथ लोगों को भड़काने वाली राष्ट्रविरोधी सामग्री बांट रहे थे। 2023 में टीडायरेक्ट जिहाद में शामिल होने की उनकी योजना थी।

    पटना पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने पटना के फुलवारी शरीफ के अहमद पैलेस की दूसरी मंजिल को ट्रेनिंग सेंटर बनाया था। ये पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से भी जुड़े थे, जो बिहार में कई जगहों में फैले हुए हैं। पकड़े गए दोनों आतंकी मार्शल आर्ट की आड़ में आतंक की ट्रेनिंग दे रहे थे। इनके पास से PFI-SDPI का गुप्त दस्तावेज ‘मिशन 2047’ मिला है जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात कही गई है।

    जांच में सामने आया कि परवेज विदेशी संगठनों के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में था और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाता था। बताया जा रहा है कि मामले के तार पाकिस्तान से भी जुड़ सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर रहा है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
    Next Article बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल बोले, सफलता का मूल्य है मेहनत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.