Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार में जहरीली शराब कांड : छपरा व सीवान में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, कई ने आंखों की रोशनी गंवाई
    क्राइम

    बिहार में जहरीली शराब कांड : छपरा व सीवान में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत, कई ने आंखों की रोशनी गंवाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीवान : बिहार के छपरा और सिवान जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है, जहां आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. सीवान जिले के भगवानपुर हाटा थाना क्षेत्र तो छपरा के मशरख थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड कहर बना है. स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि अब तक कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य की स्थिति गंभीर है और उन्हें सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

    क्या है मामला

    यह घटना मंगलवार रात को अलग-अलग गांवों में हुई. मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह (40 वर्ष) और रामेंद्र सिंह (30 वर्ष), माघर पोखरा के संतोष महतो (35 वर्ष) और मुन्ना (32 वर्ष) शामिल हैं. अन्य मृतकों में विलासपुर और सरसैया के ग्रामीण भी शामिल हैं. पुलिस के डर से परिजनों ने अरविंद सिंह का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया.

    डीएम-एसपी घटनास्थल हुए रवाना

    हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. डीएम और एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि एसडीपीओ महाराजगंज मौके पर कैंप कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले कई ग्रामीणों ने एक साथ जहरीला पेय पदार्थ का सेवन किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह त्रासदी हुई. प्रशासन की जांच और सुरक्षा उपायों को लेकर ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है.

    Also Read: तकनीकी कारणों से रेलवे ने 5 ट्रेनें रद्द की, देखें शेड्यूल

    administration Bhagwanpur Hata Bihar Chapra death DM eyesight fear Health Center hospital investigation Mashrakh poisonous liquor scandal Rural Safety Measures Siwan SP tragedy worried villagers अस्पताल आंखों की रोशनी एसपी ग्रामीण चिंतित ग्रामीण छपरा जहरीली शराब कांड जांच डर डीएम त्रासदी प्रशासन बिहार भगवानपुर हाटा मशरख मौत सिवान सुरक्षा उपाय स्वास्थ्य केंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतकनीकी कारणों से रेलवे ने 5 ट्रेनें रद्द की, देखें शेड्यूल
    Next Article डॉ. आरसी मेहता ने झारखंड सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.