Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PM ने शुरू किया ‘मिशन मौसम 2025’, बता गए इसका लक्ष्य
    जोहार ब्रेकिंग

    PM ने शुरू किया ‘मिशन मौसम 2025’, बता गए इसका लक्ष्य

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश को प्रत्‍येक मौसम और जलवायु का सामना करने के लिए ‘स्मार्ट राष्ट्र’ बनाने के मकसद से ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की है. राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर एक स्मारक सिक्का और मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए IMD विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया है.

    इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं. इससे पहले, PM ने भारत मंडपम में IMD की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. इस अवसर पर PM ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष का जश्न मना रहे हैं. यह केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, यह हमारे भारत में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भी यात्रा है.

    उन्होंने कहा कि IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है. PM ने कहा कि वैज्ञानिक संस्थाओं में शोध और नवोन्मेष नए भारत के मिजाज का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इसीलिए, पिछले 10 वर्षों में IMD की अवसंरचना और प्रौद्योगिकी का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. मोदी ने कहा कि जलवायु का सामना करने के लिए भारत एक ‘स्मार्ट राष्ट्र’ बने, इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी शुरू किया है.

    उन्होंने कहा कि मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तैयारियों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. ‘मिशन मौसम’ का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिजॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्‍च स्‍तरीय क्षमता को हासिल करना है.

    यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा. IMD के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, पिछले 150 वर्षों के दौरान IMD की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-अनुकूल बनाने में इसकी भूमिका तथा विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : महिला अगर अपनी मर्जी से अलग हो, तब भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार

    Also Read : मकर संक्रांति पर गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक, आदेश जारी

    Also Read : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान

    Also Read : कांग्रेस का बड़ा वादा… दिल्ली में युवाओं को देंगे साढ़े 8 हजार महीना

    Also Read : महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे रहूंगा तत्पर : MLA मोनिरुल इस्लाम

    Also Read : बेकाबू ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त

    Also Read : ‘₹100-1000.. अपनी इच्छा से दें चंदा’, चुनाव लड़ने के लिए CM आतिशी ने जनता से मांगी मदद

    Also Read : बाइक के साइलेंसर से किया छेड़छाड़ तो जुर्माना के साथ… जानें क्या

    Also Read : हाईकोर्ट से जेवर कारोबारी को बेल, एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न में हुए थे अरेस्ट

    150th Foundation Day 150वां स्थापना दिवस Bharat Mandapam Climate Adaptation Climate Change Commemorative Coin Foundation Day Ceremony IMD IMD Vision-2047 IMD विजन-2047 India Meteorological Department Meteorology Mission Mausam national capital PM modi PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी PM मोदी Smart Nation Weather Adaptation जलवायु अनुकूलन जलवायु परिवर्तन भारत मंडपम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मिशन मौसम मौसम अनुकूलता मौसम विज्ञान राष्ट्रीय राजधानी स्थापना दिवस समारोह स्मारक सिक्का स्मार्ट राष्ट्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक के साइलेंसर से किया छेड़छाड़ तो जुर्माना के साथ… जानें क्या
    Next Article वांटेड छोटू का दिन दहाड़े म’र्डर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.