Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाइक के साइलेंसर से किया छेड़छाड़ तो जुर्माना के साथ… जानें क्या
    जोहार ब्रेकिंग

    बाइक के साइलेंसर से किया छेड़छाड़ तो जुर्माना के साथ… जानें क्या

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : अपनी बाइक का साइलेंसर मोडिफाई करवा कर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले बाइकर्स को अब हजारीबाग पुलिस बख्शने वाली नहीं है. हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वैसे बाइकर्स पर कोई रहम नहीं किया जाये. फाइन काटने के साथ-साथ बाइकर्स को जेल भी भेजा जा सकता है.

    पुलिस कप्तान से निर्देश मिलने के बाद हजारीबाग की ट्रैफिक पुलिस रेस हो गयी है. गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी गयी है. DTO यानी जिला परिवहन पदाधिकारी की देखरेख में विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत खबर लिखे जान तक दो दर्जन से अधिक बाइकर्स पर कार्रवाई की जा चुकी है. एक मामले में एक बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाइड करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और साइलेंसर जब्त कर लिया गया. बाइक के मालिक ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे.

    इधर, DTO ने कहा कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ करना गैरकानूनी है, और बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लोग सुधर नहीं रहे थे, इसलिए यह अभियान चलाना पड़ा. आम लोगों से अपील की गयी है कि यदि वे ऐसे बाइकर्स के बारे में जानकारी रखते हैं, तो उनके गाड़ी नंबर कार्यालय को उपलब्ध कराएं. बताने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा और कार्रवाई की जाएगी.

    वहीं, हजारीबाग जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जो भी शख्स अपनी बाइक के साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, वे अपनी गाड़ी को दुरुस्त कर लें, अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई निश्चित होगी.

    Also Read : महाकुंभ 2025; शाही स्नान के लिए रातभर चली तैयारी, AI बेस्ड कैमरों से हो रही हर पल निगरानी

    action Bikes bullet riders campaign complaints confidentia District Transport Officer Fine firecracker-like sound Hazaribagh If you tamper with the silencer of your bike illegal modified silencers police public appeal rule violation silencer seizure SP Tampering with the silencer of the bike will result in fine and jail Traffic police you will be fined... know what अभियान आम लोगों से अपील एसपी कार्रवाई गैरकानूनी जिला परिवहन पदाधिकारी जुर्माना ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन पटाखों जैसी आवाज पुलिस बाइक के साइलेंसर से किया छेड़छाड़ तो जुर्माना और जेल बाइकों बुलेट चालक मोडिफाइड साइलेंसर शिकायतें साइलेंसर जब्ती हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट से जेवर कारोबारी को बेल, एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न में हुए थे अरेस्ट
    Next Article PM ने शुरू किया ‘मिशन मौसम 2025’, बता गए इसका लक्ष्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.