Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएम मोदी आज देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी आज देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चर्चित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे. यह स्क्रीनिंग संसद के बाल योगी ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होगी, जहां पीएम मोदी के लिए इस फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा. कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने इस फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म घटना के पीछे की ‘सच्चाई’ को उजागर करती है. उन्होंने यह भी कहा कि नकली कहानियां केवल एक सीमित समय तक चल सकती हैं.

    BJP शासित कई राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म

    ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात हिंसा पर आधारित फिल्म है, जिसे हाल ही में काफी सराहा गया है. पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म की प्रशंसा की है. कई बीजेपी शासित राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है. पीएम मोदी ने फिल्म के कलाकारों विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की भी तारीफ की और कहा, “यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी एक तरीके से, जिसे आम लोग देख सकते हैं.”

    कब रिलीज हुई मूवी

    फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2002 की गुजरात हिंसा पर आधारित है, जिसमें गुजरात के विभिन्न हिस्सों में दंगे भड़कने की घटना को दर्शाया गया है. यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी और इसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है.

    क्या है गोधरा ट्रेन त्रासदी

    यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 की गोधरा ट्रेन त्रासदी से जुड़ी हुई है, जब साबरमती एक्सप्रेस पर हमला हुआ था. बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी तादाद में कारसेवक भी शामिल थे, जो अयोध्या में एक धार्मिक सभा से लौट रहे हिंदू स्वयंसेवक थे. लेकिन, जब ट्रेन गोधरा से रवाना हुई तो ड्राइवर ने बताया कि इमरजेंसी जंजीरों को कई बार खींचा गया, जिससे ट्रेन स्टेशन के बाहरी सिग्नल के पास रुक गई. इसके बाद हमला हुआ. कथित तौर पर लगभग 2,000 लोगों की भीड़ ने ट्रेन पर पत्थर फेंके और चार बोगियों को आग के हवाले कर दिया था.

    https://x.com/ANI/status/1863466501971587561

    Also Read: दिल्ली चुनाव से पहले AAP के हुए अवध ओझा, केजरीवाल बोले-बड़ा नाम है

    2002 Gujarat riots 2002 गुजरात दंगे Bal Yogi Auditorium BJP ruled states Dheeraj Sarna film appreciation Film Release film screening Godhra Godhra train tragedy Gujarat violence Home Minister Amit Shah Parliament PM modi Raashi Khanna Riddhi Dogra Sabarmati Express tax free film The Sabarmati Report train attack truth of the incident Vikrant Massey गुजरात हिंसा गृह मंत्री अमित शाह गोधरा गोधरा ट्रेन त्रासदी घटना की सच्चाई टैक्स फ्री फिल्म ट्रेन हमला द साबरमती रिपोर्ट धीरज सरना पीएम मोदी फिल्म की तारीफ फिल्म रिलीज फिल्म सराहना फिल्म स्क्रीनिंग बाल योगी ऑडिटोरियम बीजेपी शासित राज्य राशि खन्ना रिद्धि डोगरा विक्रांत मैसी संसद साबरमती एक्सप्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली चुनाव से पहले AAP के हुए अवध ओझा, केजरीवाल बोले-बड़ा नाम है
    Next Article तीन दिनों में लापता लड़की नहीं ढूंढ पाई पुलिस, चौथे दिन कुएं में मिली बॉडी, लोगों का फूटा गुस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.