Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्या बोले… जानिए
    देश

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, क्या बोले… जानिए

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईरान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। इसी बीच PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत लगभग 45 मिनट तक चली। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील की।

    PM मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ईरान के राष्ट्रपति @drpezeshkian से बात की। मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने और कूटनीति को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया।”

    Spoke with President of Iran @drpezeshkian. We discussed in detail about the current situation. Expressed deep concern at the recent escalations. Reiterated our call for immediate de-escalation, dialogue and diplomacy as the way forward and for early restoration of regional…

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2025

    सूत्रों के मुताबिक, यह कॉल ईरानी राष्ट्रपति की ओर से किया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी हमलों के बाद की स्थिति और क्षेत्रीय हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने भारत को एक भरोसेमंद मित्र और क्षेत्रीय शांति के समर्थक के रूप में बताया।

    गौरतलब है कि इजरायल-ईरान संकट अब दसवें दिन में प्रवेश कर चुका है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के फोर्डो सहित तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए हैं। भारत लगातार इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश में जुटा है।

    Also Read : दरभंगा में तुफैल अहमद के घर 10 लाख की डकैती

    Also Read : किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    Also Read : दो दर्जन गांवों का पटना से टूटा सीधा सड़क संपर्क… जानें कैसे

    Also Read :  जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    अंतरराष्ट्रीय संबंध अमेरिका अमेरिकी हमला इजरायल इजरायल-ईरान संघर्ष ईरान ईरान इजरायल युद्ध कूटनीतिक प्रयास क्षेत्रीय तनाव नरेंद्र मोदी परमाणु हमला पश्चिम एशिया पीएम मोदी फोर्डो परमाणु संयंत्र भारत भारत की कूटनीति मध्य पूर्व संकट मसूद पेजेशकियन मोदी पेजेशकियन बातचीत वैश्विक संकट शांति की अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा में दिनदहाड़े डकैती, 10 लाख का माल लेकर पार
    Next Article DC शशि प्रकाश सिंह ने गोदाम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता ठीक रखने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.