Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर
    ट्रेंडिंग

    पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बनारस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस से किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का पैसा जारी कर दिया. इसके साथ ही देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खातों में 17वीं किस्त के 2000 रुपये डीबीटी के जरिए सीधे ट्रांसफर हो गये. इस मौके पर लोगों के संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत किसान, नौजवान, महिला, गरीब सशक्तिकरण से की है. सरकार बनते ही किसान और गरीब परिवार से जुड़ा फैसला लिया गया है. करोड़ों किसान हमारे साथ जुड़े हुए हैं. देश भर के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं. कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम बन चुका है. अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं. वाराणसी में किसानों के खातों में 700 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. पीएम किसान निधि का सही लाभार्थी तक सम्मान पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है.

    लोकसभा चुनाव में भारत ने रचा इतिहास

    मोदी ने कहा कि इस देश में हुए चुनावों में 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया. पूरी दुनिया में इससे बड़ा मतदान कहीं नहीं होता. जहां इतनी बड़ी संख्या में जनता वोटिंग में हिस्सा लेती हो. जी 7 के सारे देशों के सारे मतदाताओं को मिला दें तो भारत के वोटर की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है. यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें, यूरोपियन यूनियन के सभी मतदताओं को जोड़ दें, तो भी भारत के मतदाताओं की संख्या ढाई गुना ज्यादा है. कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया. जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है और अमेरिका की पूरी आबादी के आसपास है. भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती और  यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित और प्रभावित करती है.

    3 करोड़ कृषि सखी दीदी बनाने का लक्ष्य

    पीएम ने कहा कि माताओं-बहनों को हर योजना से जोड़ा जा रहा है. नमो ड्रोन दीदी और कृषि सखी दीदी ऐसा ही कार्य है. ये अभियान 3 करोड़ कृषि सखी दीदी बनाने में मदद करेगा. कहा कि आशा कार्यकर्ता के रूप में बहनों का काम देखा है. बैंक सखी के रूप में डिजिटल इंडिया बनते देखा है. अब कृषि सखी के रूप में कृषि को बढ़ते हुए देखाना है. इसी के तहत 30 हजार स्वयं सहायता समूहों को कृषि सखी के प्रमाण पत्र दिए गए हैं. ये सेवा 12 राज्यों में शुरू हुई है. आने वाले समय में पूरे देश को इस अभियान को जोड़ा जाएगा.

    बनारस के मतदाताओं का आभार

    मोदी ने कहा कि मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. बनारस के लोगों के लिए गर्व की बात है. काशी के लोगों ने सिर्फ एमपी नहीं तीसरी बार पीएम भी चुना है. आप लोगों को डबल बधाई. इस चुनाव ने जो जनादेश दिया है, उसने एक नया इतिहास रचा है. दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में बहुत कम देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे, लेकिन इस बार भारत की जनता ने ये भी करके दिखाया है.

    करोड़ किसान निधि पीएम मोदी सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी में फायरिंग और लाठीचार्ज के बाद आक्रोश, घायल शख्स से मिलने पहुंचे सांसद
    Next Article हाउसिंग बोर्ड ने तोड़ा भाजपा सांसद-विधायक का शिलान्यास पट्ट, भाजयुमो ने फूंका बोर्ड के एमडी का पुतला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.