Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»विमान हादसे के बाद PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे
    ट्रेंडिंग

    विमान हादसे के बाद PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहमदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ahmedabad : गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI-171) विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, चार एमबीबीएस छात्र, एक डॉक्टर की पत्नी और विदेशी नागरिक शामिल हैं। आज यानी शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे है, जहां उनके स्वागत के लिए गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा नेता रत्नाकर अहमदाबाद एयरपोर्ट गये थे। सबसे पहले पीएम हादसे वाली जगह पर पहुंचे। इसके बाद वह अस्पताल का दौरा कर जख्मियों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा करीब 2 घंटे का रहेगा और वे सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

    #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। कल अहमदाबाद में AI-171 विमान दुर्घटना में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी। pic.twitter.com/aQRMpCrG7L

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025

    पूर्व सीएम विजय रुपाणी की पत्नी अहमदाबाद पहुंचीं

    बता दें कि एयर इंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था तब यह भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, चार एमबीबीएस छात्र, एक डॉक्टर की पत्नी और विदेशी नागरिक शामिल हैं। विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। चमत्कारिक रूप से, 11ए सीट पर बैठे विश्वाश कुमार रमेश नामक यात्री बच गए। DCP कानन देसाई ने मीडिया को बताया कि 265 बॉडी सिविल अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पूर्व सीएम विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि रुपाणी अहमदाबाद पहुंचीं। हादसे में विजय रुपाणी की भी मौत हो गई थी।

    मुकेश अंबानी ने जताया दुख, मदद का वादा

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “नीता और मैं इस दुखद घटना से व्यथित हैं। रिलायंस राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगा।” उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की।

    हादसे का कारण ब्लैक बॉक्स से खुलेगा

    विमान में सवा लाख लीटर से अधिक तेल होने के कारण यह आग का गोला बन गया। हादसे की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स की जांच होगी, जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल हैं। यह विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति और पायलट की बातचीत का रिकॉर्ड रखता है।

    टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान

    टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखर ने दुख जताते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही, जख्मियों के पूरे इलाज और हर संभव सहायता का खर्च टाटा ग्रुप उठाएगा। चंद्रशेखर ने कहा, “इस दुखद घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। इस दर्द को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया और जो लोग घायल हुए हैं।”

    We are deeply anguished by the tragic event involving Air India Flight 171.

    No words can adequately express the grief we feel at this moment. Our thoughts and prayers are with the families who have lost their loved ones, and with those who have been injured.

    Tata Group will…

    — Tata Group (@TataCompanies) June 12, 2025

    बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पुननिर्माण में मदद

    टाटा ग्रुप ने यह भी घोषणा की कि हादसे में क्षतिग्रस्त बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल के पुननिर्माण के लिए आर्थिक सहयोग किया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा, “इस मुश्किल समय में टाटा ग्रुप पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। हम हर जरूरतमंद को हर संभव मदद देंगे।”

    Also Read : झारखंड में हीट वेव का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

    265 deaths 265 मौतें Ahmedabad Ahmedabad Airport AI-171 air crash India Air India aviation disaster Boeing 787 Dreamliner doctor's wife foreign nationals Gujarat Gujarat news Harsh Sanghavi MBBS students Narendra modi plane crash PM visit Ratnakar tragic accident Vijay Rupani अहमदाबाद अहमदाबाद एयरपोर्ट एमबीबीएस छात्र एयर इंडिया गुजरात गुजरात समाचार डॉक्टर की पत्नी नरेंद्र मोदी पीएम दौरा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर भीषण हादसा रत्नाकर विजय रुपाणी विदेशी नागरिक विमान दुर्घटना विमान हादसा हर्ष संघवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हीट वेव का अलर्ट, दोपहर में बाहर निकलने से बचें
    Next Article पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.