Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PM Modi Jharkhand Visit Update : पीएम मोदी का झारखंड दौरा कल, रांची से जमशेदपुर तक हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी
    झारखंड

    PM Modi Jharkhand Visit Update : पीएम मोदी का झारखंड दौरा कल, रांची से जमशेदपुर तक हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे और गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की सभा में भाग लेंगे. इसके अलावा उनका एक रोड-शो भी आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी लगभग 6 घंटे तक झारखंड में रहेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची से जमशेदपुर तक हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी है. यह दौरा झारखंड में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है और पीएम मोदी की यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

    पीएम मोदी का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे. जमशेदपुर पहुंचने पर वे सोनारी हवाई अड्डे से टाटानगर रेलवे स्टेशन तक जाएंगे, जहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही  वे 21 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. जमशेदपुर में पीएम मोदी का आधे घंटे का रोड-शो भी होगा, जिसमें वे गोपाल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे और फिर उनका अगला गंतव्य अहमदाबाद होगा.

    आज आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज यानी शनिवार को ही रांची पहुंचेंगे. वे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे और रांची में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे स्पेशल ट्रेन से जमशेदपुर चले जाएंगे.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    जमशेदपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है. 3000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है, जिसमें विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्रों से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब-इंस्पेक्टर, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, 100 अतिरिक्त यातायात जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप शामिल हैं.

    Also Read : पीएम मोदी की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, बारामूला में 3 आतंकी हुए ढेर

    21 हजार करोड़ रुपये Birsa Munda Airport BJP meeting Development Schemes Gopal Maidan helicopter High Alert jamshedpur jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand Update News Johar Live Johar live update PM modi PM Modi's Jharkhand tour PM Modi's Jharkhand tour update Prime Minister Modi in Jamshedpur Railway Minister Ashwini Vaishnav ranchi Road show Rs 21 thousand crore Security Security tight from Ranchi to Jamshedpur Tatanagar Railway Station Vande Bharat Express गोपाल मैदान जमशेदपुर जमशेदपुर में प्रधानमंत्री मोदी जोहार लाइव जोहार लाइव अपडेट झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टाटानगर रेलवे स्टेशन पीएम मोदी पीएम मोदी का झारखंड दौरा पीएम मोदी का झारखंड दौरा अपडेट बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट भाजपा सभा रांची रांची से जमशेदपुर तक सिक्योरिटी टाइट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रोड शो वंदे भारत एक्सप्रेस विकास योजनाएं सुरक्षा हाई अलर्ट हेलीकॉप्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, बारामूला में 3 आतंकी हुए ढेर
    Next Article Hindi Diwas 2024: 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानिए इनका इतिहास

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.