Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी छात्रों से कर रहे है ‘परीक्षा पे चर्चा’, सफलता के लिए दिए ये टिप्स… देखें
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी छात्रों से कर रहे है ‘परीक्षा पे चर्चा’, सफलता के लिए दिए ये टिप्स… देखें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बातचीत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देशभर में स्कूलों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं. ऐसे में छात्र तनाव मुक्त होकर कैसे पढ़ाई करें इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लाखों छात्रों से आज ‘परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं. इस चर्चा में लाखों छात्र प्रधानमंत्री से जुड़कर बातचीत कर रहे हैं. बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए है.

    बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का आयोजन ऑनलाइन किया गया है, लेकिन छात्रों से जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री दिल्ली के सुंदर नर्सरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सुन रहें है.  इस कार्यक्रम में ऐसे बच्चे शामिल हैं जिन्होंने परीक्षा पे चर्चा को लेकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. उन छात्रों से PM बातचीत कर रहे हैं.

    तनाव-मुफ्त होकर ना करें पढ़ाई: पीएम मोदी

    परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्र एक के बाद एक प्रधानमंत्री से सवाल कर रहे हैं और प्रधानमंत्री हर सवाल का जवाब दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने छात्रों से यह भी कहा कि वे तनाव में रहकर पढ़ाई न करें. इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को यह सलाह दी कि वे अपने बच्चों की किसी से तुलना न करें.

    #WATCH | ‘Pariksha Pe Charcha’ | PM Narendra Modi interacts with students at Sunder Nursery in Delhi regarding the importance of millet and vegetables.

    (Source: DD) pic.twitter.com/1GV80Va63g

    — ANI (@ANI) February 10, 2025

    PM ने लीडरशीप के लिए दिए टिप्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा पर सलाह दी कि “आप सम्मान मांग नहीं सकते, आपको सम्मान कमाना पड़ेगा. इसके लिए आपको खुद को बदलना होगा. लीडरशीप थोपी नहीं जाती…लीडर बनने के लिए टीमवर्क सीखना बहुत जरूरी है. वहीं आगे पीएम मोदी ने कहा कि धैर्य बहुत आवश्यक होता है…आपको अपने साथियों के लिए मौजूद रहना होगा और इससे उनका विश्वास बढ़ेगा.

    यहां देखें बातचीत लाइव:

    #WATCH | ‘Pariksha Pe Charcha’ | PM Narendra Modi interacts with students at Sunder Nursery in Delhi.

    While speaking to the students, PM Modi says, “… You have to focus your mind to know how to challenge yourself… A leader becomes a leader when he practices what he preaches… pic.twitter.com/wCf9zGG97j

    — ANI (@ANI) February 10, 2025

    परीक्षा के दौरान अच्छे आहार लेने की दी सलाह

    प्रधानमंत्री ने सही आहार लेने की भी सलाह दी और छात्रों को यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने के लिए सही आहार और नियमित शारीरिक गतिविधियाँ जरूरी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आहार के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। सुंदर नर्सरी में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री से अपने सवाल पूछे और उनसे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

    परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण

    प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा का यह आठवां संस्करण हैं. प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से लगभग 2,500 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला हैं. इनमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं.

    Also Read : रांची के इन इलाकों में आज से चार दिनों तक ठप रहेगी जल आपूर्ति

    'Pariksha Pe Charcha' # Prime Minister Narendra Modi connecting with the Prime Minister. Conversation exams Exams in schools across the country millions of students stress stress-free study students studying Tips छात्र टिप्स तनाव तनाव मुक्त पढ़ाई देशभर में स्कूलों की परीक्षाएं पढ़ाई परीक्षा परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री से जुड़ना बातचीत लाखों छात्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर के आगे खड़ी नई कार में लगी आ’ग, तीन दिन पहले ही हुई थी खरीदारी
    Next Article पटना Zoo में घूमना होगा आसान, सरकार ने लगाई नई तरकिब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.