Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री मोदी ने अटल टनल का किया उद्घाटन, बोले-‘2014 के बाद सुरंग के काम को गति मिली’
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी ने अटल टनल का किया उद्घाटन, बोले-‘2014 के बाद सुरंग के काम को गति मिली’

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johrlive Desk

    शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कर दिया है। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने पीएम मोदी को टनल के बारे में जानकारी दी। यह 10040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लगी सुरंग है। रोहतांग टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। इसके बाद पीएम मोदी की सिस्सू में रैली होगी।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने शनिवार को 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बनी ऐतिहासिक अटल टनल (रोहतांग) राष्ट्र को समर्पित कर दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लाहौल वासियों के वर्षों पुराने सपने को पूरा कर दिया। इसके साथ ही अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल में थोड़ी देर टहले।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के दौरान वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में रोहतांग अटल सुरंग के निर्माण से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की गई है। बीआरओ के महानिदेशक हरपाल सिंह ने उन्हें अटल टनल रोहतांग के निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां बताई इस दौरान उन्हें कठिन कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ा उसके बारे में भी उसमें भी उन्होंने बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का मूल्यांकन करने के बाद अंदर जाकर अटल टनल रोहतांग का दौरा भी किया। मोदी ने अकेले ही अंदर जाकर टनल का भ्रमण किया। उन्होंने टनल के अंदर जाकर हर छोटी बड़ी जानकारी ली।

    प्रधानमंत्री शनिवार सुबह वायुमार्ग से दिल्ली से सासे हेलीपेड पहुंचे जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर, तकनीकी मन्त्री रामलाल मार्कण्डेय व बी आर ओ द्वारा बड़ी गर्मजोशी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान कुल्लवी व लाहौली परंपरा के अनुसार स्थानीय लोगों ने पारम्परिक परिधानों में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

    अटल टनल रोहतांग विश्व भर की ऊंचाई में बनाई गई हाइवे टनल में सबसे ऊंची टनल है। अटल टनल 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बनी है जो 9.02 किलोमीटर लंबी है। टनल निर्माण पर करीब 3300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। टनल का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में शुरू हुआ था व 10 साल बाद निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इससे मनाली-लेह के बीच 46 किलोमीटर सफ़र कम हो जाएगा व सर्दियों में सेना के मार्ग में रोहतांग दर्रा भी बाधा नहीं बनेगा। अटल टनल रोहतांग में सुरक्षा की दृष्टि से हर 500 मीटर के बाद आपातकाल द्वार रखा गया है। यही नहीं हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन बूथ की सुविधा भी है। 4 जी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से टनल में सी सी टी वी कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है।

    गौर करने लायक है कि इस टनल के बनने से पूर्व जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के लोग 6 महीने तक शेष विश्व से कट जाया करते थे तथा अपने घरों में रहने को मजबूर रहते थे। टनल बनने के बाद जनजातीय क्षेत्र के लोग 12 महीने विश्व से जुड़े रहेंगे। जनजातीय क्षेत्र के लोगों को टनल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो मरीज इलाज़ के न मिलने के कारण अपनी जिंदगी गवां दिया करते थे, अब ऐसा नहीं होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई का 2002 में देखा गया सपना आज पूरा हो गया है। अटल टनल रोहतांग के बनने से अब लद्दाख तक भारत की 12 महीने तक सीधे पहुंच हो गई है।

    Atal Tunnel Inauguration Latest news National news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद ले जा रहे 14 बच्चियों को तस्करों से कराया मुक्त
    Next Article बिहार : भागलपुर में बालू व्यवसायी से तीन लाख की लूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.