Joharlive Desk : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत खराब होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। 92 वर्षीय सिंगर को तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
पीएम मोदी ने जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आशा भोसले के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
पोती ने दी हेल्थ अपडेट
सिंगर की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि थकावट और सीने में इंफेक्शन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।
पहले भी कर चुकी हैं पीएम की तारीफ
गौरतलब है कि आशा भोसले पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने उनके जन्मदिन पर एक वीडियो संदेश में उनके अनुशासन और कार्यशैली की सराहना की थी।
फैंस कर रहे दुआ
जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि यह महान गायिका जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने चाहने वालों के बीच लौटें।
Also Read : डुमरी थाना कांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जल्द खत्म करने को कहा


