Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम को आदिवासियों की धर्म और संस्कृति की जानकारी नहीं: झामुमो
    झारखंड

    पीएम को आदिवासियों की धर्म और संस्कृति की जानकारी नहीं: झामुमो

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिल में जनजातीय समुदाय के सम्मान का कोई भाव नहीं दिखता है. क्योंकि उनको आदिवासियों की धर्म और संस्कृति की जानकारी नहीं है. सरना धर्म कोड का एक बार भी उन्होंने उल्लेख नहीं किया. जनजातीय के प्रति उनको थोड़ा भी लगाव रहता तो वे मणिपुर जाते,वहां के लोगों के साथ संवाद स्थापित करते. उनके पैर सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए ही थिरकते रहते हैं. पीएम मोदी न ही मणिपुर गए ओर न ही मिजोरम. वहां भी 39 सीट जनजातीय क्षेत्र है.

    झारखंड की धरती पर आए और एचईसी को बचाने पर कोई बात नहीं की

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा को चुनावी लाभ दिलाने के लिए पीएम जनमन योजना की घोषणा करने लिए पीएम मोदी ने झारखंड को चुना. झारखंड की धरती पर आए और एचईसी को बचाने पर कोई बात नहीं की. वे झारखंड को गरीब रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह जानते थे की राज्य सरकार के बढ़ते कदम को रोकना है तो मुझे ही आना ही पड़ेगा. इसलिए उनका प्रोग्राम यहां कराया गया. वे यहां पर फोटो शूट और राजनीति लाभ लेने के लिए झारखंड आए थे. इससे पहले सुनते थे की गवर्मेंट को डिस्टर्ब करने के लिए सीबीआई, आईटी, ईडी आती थी. लेकिन अब तो गवर्मेंट को डिस्टर्ब करने के लिए तो पीएम भी लग गए. केवल और केवल राजनीतिक प्रचार तंत्र ही अब सरकारी खर्च पर भाजपा का उद्देश्य रहा गया है.

    पीएम मोदी गरीबों का उपहास उड़ाते हैं

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर्ष के साथ कहते हैं की अगले पांच सालों तक जनता को मुफ्त में अनाज देंगे. यह सब करके उन्होंने आपने भारत को हंगर की सूची में सबसे ऊंचे पायदान में शामिल कर दिया है. पीएम मोदी गरीबों का उपहास उड़ाते हैं उन्हें मुफ्त में अनाज देकर वन संशोधन कानून में अब जंगल में कॉरपोरेट घुस जायेंगे. जंगल को मिटा कर जनजातीय कैसे बचेंगे. उन्होंने केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर भी तंज करते हुए कहा कि उन्होंने भी सरना धर्म कोड लागू करने कर कुछ नहीं बोला है. वहीं राज्य स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान मे आयोजित कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो भी योजना लाया है वह लाइफ चेंजर साबित होने वाला है. स्थापना दिवस पर राज्य सरकार ने यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और सम्मानित भी किया गया. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो जानती है की किस प्रकार से हमने राज्य को अलग लिया है तो अपना आदि धर्म को संवैधानिक दर्जा लेंगे, उसके लिए कोई भी संघर्ष करना पड़े तो करेंगे. यहां के आदिवासी-मूलवासी बेवकूफ नहीं हैं जो की कोई भी डमरू बजा कर चले जायेगा और आपको जवाब नहीं देगा. आप 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहिए,जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है.

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस बताए राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे किस हैसियत से सरकारी कार्यक्रम में मंच पर आसीन होते हैं: भाजपा

    आईटी आज की खबर आदिवासियों आदिवासी-मूलवासी ईडी करंट न्यूज कांग्रेस केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा गवर्मेंट छत्तीसगढ़ जनजातीय समुदाय जोहार लाइव झामुमो झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो प्रवक्ता झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी बीजेपी भाजपा मणिपुर मध्यप्रदेश मिजोरम मुख्य समाचार मोरहाबादी मैदान रांची राज्य स्थापना दिवस लेटेस्ट न्यूज सरना धर्म कोड सिटी न्यूज सीबीआई सुप्रियो भट्टाचार्य स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद, विधायक व उपायुक्त ने सीएसआर फंड से सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन
    Next Article मयंक सिंह के नाम पर जानवर कारोबारी से मांगी थी रंगदारी, बिहार का दो अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.