Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली की साजिश नाकाम, 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली की साजिश नाकाम, 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के नाम पर लेवी वसूली की साजिश रच रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोली, लेवी का हिसाब-किताब, कई दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल की जा रही कार भी बरामद की गई है।

    एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास नहर किनारे कुछ अपराधी कार से पहुंचे हैं। उनके पास अवैध हथियार भी है। बताया गया कि ये लोग पीएलएफआई संगठन के नाम पर लेवी की राशि लेने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और तजना नदी के पास नहर किनारे छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय भोक्ता, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनि और राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा के रूप में हुई है।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से खरीदे गए मोबाइल फोन की रसीद, एक देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां, पीएलएफआई संगठन के पर्चे, लेवी की वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों और ठेकेदारों के नाम-पते व मोबाइल नंबर की सूची बरामद की है। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों से जुड़े पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

    एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल की जा रही एक्सयूवी 500 कार भी बरामद की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त

    6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार Plot to Extort 'Levy' in PLFI's Name Foiled in Khunti; 6 Criminals Arrested with Weapons खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली की साजिश नाकाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : तीन साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौ’त
    Next Article छक्कों की बरसात और विकेटों की झड़ी : ओडीएम सफायर ने कैंब्रियन को 110 रन से हराया

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.