Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»रेलवे साइडिंग पर फा’यरिंग की साजिश नाकाम, दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    रेलवे साइडिंग पर फा’यरिंग की साजिश नाकाम, दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी बिहार की बेगूसराय स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग की योजना बना रहे थे। कंपनी बांधडीह रेलवे साइडिंग पर सिविल वर्क कर रही थी।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी बंगाल नंबर की एक्सयूवी-500 गाड़ी से इलाके में पहुंचे थे। उनके पास से एक लोडेड पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, एक सैटेलाइट डोंगल और रंगदारी से जुड़ा धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश राज उर्फ रजनीश शर्मा उर्फ शुक्ला, सलमान अहमद खान और मोहम्मद सैफुद्दीन के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं और संगठित गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम दे रहे थे। रजनीश झारखंड के पलामू, सलमान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और सैफुद्दीन बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इस बात का खुलासा बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने किया।

    एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बांधडीह रेलवे साइडिंग के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद तलगरिया मोड़ पर मोर्चाबंदी की गई। इसके बाद चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह के नेतृत्व में चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजित प्रसाद यादव की देखरेख में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गयी। जब संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए बांधडीह रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

    पुलिस के अनुसार, रजनीश बोकारो जिले का कुख्यात अपराधी है। रेलवे साइडिंग से रंगदारी नहीं मिलने पर वह दोबारा फायरिंग करने की तैयारी में था। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई। रजनीश और उसके साथी इससे पहले भी रेलवे साइडिंग पर फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। वर्ष 2023 और सितंबर 2025 में हुई फायरिंग की घटनाओं में इन्हीं का हाथ था। 2025 की घटना में मिट्टी गिरा रहे एक ट्रैक्टर चालक को गोली लगी थी। उस दौरान अपराधी धमकी भरा पर्चा फेंककर फरार हो गए थे।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रजनीश झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा का बेटा है। उसके खिलाफ बोकारो जिले के विभिन्न थानों में नौ संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Also Read : रूपेश पांडेय हत्याकांड में तीन दोषी करार, दो बरी, सजा का ऐलान 5 फरवरी को

    arrested criminals Bihar Bokaro Chas Muffasil Police Crime news extortion plot including the son of a sub-inspector. jharkhand Mohammad Saifuddin organized gang plan to open fire Plot to carry out firing at railway siding foiled; three arrested police action railway siding Rajneesh Raj Salman Ahmed Khan son of a sub-inspector अपराध की खबर गिरफ्तार अपराधी चास मुफस्सिल पुलिस झारखंड दरोगा का बेटा दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई फायरिंग की योजना बिहार बोकारो मोहम्मद सैफुद्दीन रंगदारी साजिश रजनीश राज रेलवे साइडिंग रेलवे साइडिंग पर फायरिंग की साजिश नाकाम संगठित गिरोह सलमान अहमद खान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूपेश पांडेय हत्याकांड में तीन दोषी करार, दो बरी, सजा का ऐलान 5 फरवरी को
    Next Article हत्याकांड में बंद अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से बाहर, विधानसभा में लेंगे शपथ

    Related Posts

    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.