Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 3:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पीएलएफआई के एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार से बकझक पड़ा महंगा, छह गिरफ्तार
    झारखंड

    पीएलएफआई के एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार से बकझक पड़ा महंगा, छह गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live team

    रांची। लापुंग के हुलसू गांव में गुला साहू उर्फ राजकुमार हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुखराम होरो उर्फ थोथे, सनिका होरो उर्फ राहुल होरो, मनोज आइंड, अब्राहम होरो, समीर होरो उर्फ डेंबा और सोनू लोहरा शामिल है। उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हत्या का मुख्य वजह पीएलएफआई के एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार से बकझक और लड़ाई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना मे इस्तेमाल आठ मोबाइल तथा सिम कार्ड बरामद किया गया है।
    उन्होंने कहा कि 19 मई को लापुंग थाना क्षेत्र के गुला साहू उर्फ राजकुमार को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने घर के आंगन से बाहर निकाल कर लाठी डंडा से मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी किया गया।

    • एरिया कामांडर के रिश्तेदार से लड़ाई व बकझक पड़ा महंगा

    ग्रामीण एसपी ने कहा कि पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार से मारपीट और गाली गलौज करने को लेकर गुला साहू उर्फ राजकुमार की हत्या हुई है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि कुछ दिनों पूर्व गुला साहू उर्फ रामकुमार साहू के भतीजा के साथ फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार और अन्य लोगों के साथ मारपीट हुई थी। इस मारपीट के विरोध में गुला अपने गांव के अन्य लोगों के साथ पीएलएफआई एरिया कमांडर के गांव कथकुंवारी जाकर अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के साथ जाकर हाथापाई और गाली-गलौज किया था। उसी समय कथकुंवारी बरटोली के फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार एवं अन्य लोगों के द्वारा गुला को जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद घटना के दिन फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर चार अन्य लोगों का सहयोग लेते हुए अपने तीन सहयोगियों के साथ हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया था।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news एरिया कमांडर गोपाल होरो पीएलएफआई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोरोना से 9वीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में तोड़ा दम
    Next Article खूंटी में 6, चतरा में 5, रिम्स में 4, रांची में 2 व लोहरदगा में 3 मिले कोरोना संक्रमित मरीज, आंकड़ा बढ़कर हुआ 1782

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.