Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय
    जामताड़ा

    वृक्षारोपण जग कल्याण का कार्य है, इसके लिए छोटा बहाना भी चलेगा : मनोहर राय

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : वृक्षारोपण जगत कल्याण का कार्य है, इस पुनीत कार्य के लिए छोटा से छोटा बहाना भी पर्याप्त है। यह कहना है जामताड़ा के प्रसिद्ध पौध प्रहरी मनोहर राय का। सैकड़ो बहु उपयोगी और जीवनदायनी पौधे लगवाने वाले मनोहर राय कहते हैं कि जब ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगेंगे तभी पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन बेहतर हो सकेगा। यही वजह है कि उनके द्वारा हर विशेष तिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाता है।

    श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर ज्यूडिशियल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में और वनस्पति उद्यान के नाम से प्रसिद्ध उप विकास आयुक्त आवास के समक्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। शिव मंदिर परिसर में जहां पारिजात के साथ अन्य उपयोगी पौधे लगाए गए वहीं डीडीसी आवास की समक्ष पीपल, कुरूम, पारिजात और अन्य वृक्षों का रोपण किया गया। इनके अथक प्रयास से आज जामताड़ा जिला मुख्यालय में छात्र, समाजसेवी, शिक्षाविद, सेवानिवृत कर्मचारी सहित आम लोग भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

    विद्यार्थियों को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष पर वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी हाल ही में जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजीव झा के मां के निधन के उपरांत इन्होंने उनके हाथ से पीपल और कुरूम का पौधा लगवाया। इन्हीं के प्रयास से इस वनस्पति उद्यान में दर्जनों प्रकार के पौधे विभिन्न अवसरों पर जिले में पदस्थापित वरिष्ठ पदाधिकारियों के हाथों से लगवाया गया है।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हीं के हाथों से इस वनस्पति उद्यान का उद्घाटन किया गया था। प्रशासन के द्वारा इस उद्यान के संरक्षण और संवर्धन को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया उसके बावजूद यहां दर्जनों किस्म के पौधे अगर दिखाई दे रहे हैं तो वह इसी पौध प्रहरी का प्रयास है। उनके प्रयास से शहर में आज हजारों की संख्या में लोग वृक्षारोपण को लेकर काफी सजग और क्रियाशील दिखाई देते हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिन्हें दे रहे ट्रेनिंग, उनके रोजगार की भी व्यवस्था करे सेल बोकारो : मुख्य सचिव
    Next Article Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    Related Posts

    क्राइम

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026
    झारखंड

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.