Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिस्‍टल के बल पर पिकअप पर लदे शराब की लूट
    झारखंड

    पिस्‍टल के बल पर पिकअप पर लदे शराब की लूट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी के पुंदाग ओपी इलाके में शराब लदा पिकअप वैन लूट लिया गया। पिस्टल के बल पर चालक को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद पिकअप में लदे पूरे शराब को खाली कर लिया गया। जानकारी के अनुसार लातेहार निवासी पिकअप चालक धनंजय पासवान शराब व्यवसायी अमन राज का चालक है।

    वह शराब व्यवसायी के लालगुटवा स्थित शराब गोदाम से शराब लोड कर अशोक नगर स्थित दुकान के लिए निकला था। शराब लोड कर जैसे ही अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड पर पहुंचा, वहां एक अपराधी ने हाथ देकर पिकअप रोकने की कोशिश की। वह बिना रुके आगे बढ़ा तो, कुछ ही दूर पर लटक कर एक व्यक्ति पिकअप पर चढ़ गया और कनपटी में पिस्टल तान दी। उसने गाड़ी रोकने को कहा। उसी दौरान एक दूसरा अपराधी भी पिकअप में चढ़ गया।

    इसके बाद चालक धनंजय के चेहरे को किसी कपड़े से ढक दिया और अपराधी ही पिकअप ड्राइव करने लगा। काफी दूर तक पिकअप को बैक साइड में चलाया। इस बीच उसे उतारकर किसी छोटी गाड़ी में बिठाया और इधर-उधर घुमाते रहे। कुछ देर के बाद ले जाकर छोड़ दिया और कहा लो तुम्हारी गाड़ी खड़ी है।

    पिकअप चालक धनंजय को उतारकर अपराधी तेजी से भाग निकले। जब चालक अपनी पिकअप वैन के पास पहुंचा कर देखा तो उसमें लदा शराब गायब था। इसकी सूचना शराब व्यवसायी मालिक को दी। मालिक मौके पर पहुंचे और पिकअप के साथ पुनदाग ओपी गए। मामले की सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश की लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जलावन की लकड़ियों में छुपाकर रखी 193 कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    Next Article धुर्वा डैम में डूबने से युवक की मौत, एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.