Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भागलपुर और पूर्णिया में इस दिन से चलेंगी पिंक बसें
    ट्रेंडिंग

    भागलपुर और पूर्णिया में इस दिन से चलेंगी पिंक बसें

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पिंक बस सेवा की शुरुआत की योजना बनाई है. यह सेवा विशेष रूप से महिलाओं और छात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई है. BSRTC के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में भागलपुर और पूर्णिया में ये बसें जून 2025 के पहले सप्ताह से चलेंगी. इसके बाद अक्टूबर 2025 तक इन बसों की संख्या बढ़ाकर 100 तक कर दी जाएगी.

    BSRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ कुमार ने बताया कि कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और बसें पटना पहुंच चुकी हैं. भागलपुर में तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड और पूर्णिया में थाना चौक बस स्टैंड से इन बसों का परिचालन शुरू होगा. पहले चरण में 20 पिंक बसें चलेंगी, जिनमें से 10 बसें पटना में और शेष 10 बसें भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलेंगी. हालांकि कुछ सूत्रों के अनुसार भागलपुर और पूर्णिया को पहले चरण में केवल 2-2 बसें मिलेंगी, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है.

    पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेंगी. इन बसों का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा. यह बसें प्रमुख स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और रेलवे स्टेशन को जोड़ेंगी. इन बसों में सुरक्षा के लिए GPS, CCTV कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं होंगी. किराया किफायती रखा जाएगा, जो 6 से 50 रुपये के बीच हो सकता है. BSRTC ने पहले घोषणा की थी कि इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी, लेकिन अभी तक पर्याप्त महिला ड्राइवर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं. इसके कारण पुरुष ड्राइवरों की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है, जो योजना के मूल उद्देश्य को प्रभावित कर सकती है.

    यह पिंक बस सेवा बिहार में पहली बार नहीं शुरू की जा रही है. 2019 में नीतीश सरकार ने पटना में ऐसी बसें चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन वह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी. 2023 में एक बार फिर से इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन तब भी इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ था. अब 2025-26 के बजट में इसकी घोषणा के बाद BSRTC ने इसे लागू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है.

    Also Read : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    Ajitabh Kumar Bhagalpur Bihar bus service. Bihar State Road Transport Corporation BSRTC bus operation bus service for students facilities for women June 2025 muzaffarpur paperwork completed patna Pink Bus service Pink buses Purnia safety Thana Chowk Bus Stand Tilka Manjhi Bus Stand transportation plan women travel Women's safe travel अजिताभ कुमार कागजी कार्यवाही छात्राओं के लिए बस सेवा जून 2025 तिलकामांझी बस स्टैंड थाना चौक बस स्टैंड पटना परिवहन योजना पिंक बस सेवा पिंक बसें पूर्णिया बस परिचालन बिहार बस सेवा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस डिपो में आग भागलपुर महिला यात्रा महिलाओं की सुरक्षित यात्रा महिलाओं के लिए सुविधाएँ मुजफ्फरपुर सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की ट्रेन से कटकर मौ’त, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका
    Next Article सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आ’ग… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.