Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल
    मनोरंजन

    सलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read46
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सलमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान लेह-लद्दाख में जवानों और फैंस के साथ पोज देते हुए फिट और जोश से भरे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें फिल्म के लेह-लद्दाख शेड्यूल की बताई जा रही हैं।

    पहला लुक हुआ था रिलीज

    हाल ही में सलमान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया था। इसमें वे आर्मी की वर्दी में, सिर से खून टपकता हुआ और घनी मूंछों के साथ देशभक्ति के रंग में दिखे। फैंस ने उनके दमदार लुक की खूब तारीफ की।

    क्या है ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी?

    फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। यह जंग 15,000 फीट की ऊंचाई पर बिना गोली चलाए लड़ी गई थी। फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इसे सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है और अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में चित्रागंदा सिंह सलमान के अपोजिट नजर आएंगी, साथ ही कई नए चेहरे भी दिखेंगे। म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे।

    सलमान ने बताया- रोल है चुनौतीपूर्ण

    जुलाई में पीटीआई से बातचीत में सलमान ने कहा था कि उनका किरदार शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया, “इस रोल के लिए मुझे लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों और ठंडे पानी में शूटिंग करनी है। पहले मैं एक्शन सीन जल्दी कर लेता था, लेकिन अब इसमें ज्यादा समय और मेहनत लगती है। ‘सिकंदर’ का एक्शन अलग था, लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोल फिजिकली बहुत मुश्किल है।” सलमान ने कहा कि वे लद्दाख में 20 दिन और ठंडे पानी में 7-8 दिन शूटिंग करेंगे।

    फैंस में उत्साह

    सलमान की इन तस्वीरों और फिल्म के लुक ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। यह फिल्म देशभक्ति और सैनिकों की बहादुरी की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है।

    Also Read : स्पेशल सेल का गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा : गजवा-ए-हिंद की तरह ‘जिहाद’ की थी तैयारी, टार्गेट किलिंग्स का भी था प्लान

    Battle of Galwan Photos of Salman Khan's 'Battle of Galwan' shooting went viral Salman Khan Salman Khan's new film Battle of Galwan Salman Khan's pictures from Leh-Ladakh went viral Shooting of Salman Khan's 'Battle of Galwan' बैटल ऑफ गलवान सलमान खान सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान सलमान खान की लेह-लद्दाख से वायरल हुईं तस्वीरें सलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्पेशल सेल का गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा : गजवा-ए-हिंद की तरह ‘जिहाद’ की थी तैयारी, टार्गेट किलिंग्स का भी था प्लान
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कोर्ट से राहत, जमीन विवाद मामले में बरी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.