Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मेदिनीनगर में फेज टू जलापूर्ति लटका, गर्मी में फिर प्यासे रहेंगे शहरवासी
    झारखंड

    मेदिनीनगर में फेज टू जलापूर्ति लटका, गर्मी में फिर प्यासे रहेंगे शहरवासी

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेदिनीनगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस गर्मी भी पेयजल संकट से राहत नहीं मिलेगी। फेज टू जलापूर्ति परियोजना तय समय पर पूरी नहीं हो पाई है। अब इसके सितंबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है। यह जानकारी शनिवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के निरीक्षण के बाद सामने आई।

    यह परियोजना वर्ष 2023-24 में सांसद के प्रयास से एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से स्वीकृत हुई थी। करीब 161 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का काम जुड़को प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से चल रहा है। पहले इसे 12 मार्च 2025 तक पूरा करना था, लेकिन कई जगह विभागों से एनओसी नहीं मिलने के कारण समय बढ़ाकर अब सितंबर 2026 कर दिया गया है।

    1.23 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

    योजना पूरी होने पर करीब 1 लाख 23 हजार की आबादी को सीधा फायदा होगा। कुल 24,711 घरों में निःशुल्क नल कनेक्शन दिए जाने हैं। नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों को 9 जोन में बांटकर काम किया जा रहा है।

    इन वार्डों में चल रहा पाइप बिछाने का काम

    फिलहाल वार्ड संख्या 4, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 14, 17, 18, 19, 21, 22, 25, 33 और 35 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है।

    सांसद ने जताई नाराजगी

    निरीक्षण के दौरान सांसद ने काम की गति पर असंतोष जताया और अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही फरवरी 2026 में दोबारा साइट निरीक्षण करने की बात कही।

    मौके पर जुड़को के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय पासवान, उप प्रोजेक्ट मैनेजर सुषमा कुमारी, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार, नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रमोद उरांव और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    गर्मी में फिर बढ़ेगी परेशानी

    मेदिनीनगर के कई इलाके लंबे समय से ड्राई जोन के रूप में जाने जाते हैं। गर्मी में पानी का स्तर काफी नीचे चला जाता है और नगर निगम को टैंकर से जलापूर्ति करनी पड़ती है। इस बीच फेज टू योजना से लोगों को घर-घर पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन काम लटकने के कारण इस साल भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

     

    Phase 2 water supply stalled in Medininagar residents will remain thirsty again in summer.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक मेंटेनरों की मौ’त पर फूटा यूनियन का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article खुले दुकान से 12 लाख के रत्न पार, सीसीटीवी में चोर कैद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.