Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 अपराधी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कुछ दिनों से रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था, जिससे आम लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। गिरफ्तार अपराधियों के नाम जहीर, फरहान, शेख जीमल, अरसलान खान, फैजान, शोएब अंसारी, शाहबाज सलमान, कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल और राजा खान बताए गए हैं।

    पुलिस ने हथियार और लूट का सामान किया बरामद

    पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इनमें एक रिवॉल्वर, छह चाकू, मोबाइल फोन, बाइक, नकदी सहित अन्य लूट से जुड़े सामान शामली हैं।

    पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों के पास से जो सामान बरामद हुआ है, वह पेट्रोल पंप लूट और अन्य घटनाओं में इस्तेमाल किया गया था।

    टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा और पुंदाग में पेट्रोल पंप बने निशाना

    जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह रांची के टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा और पुंदाग इलाके में लगातार पेट्रोल पंपों को निशाना बना रहा था। रात के समय या सुनसान समय में यह गिरोह पेट्रोल पंप कर्मियों को डराकर नकदी और मोबाइल लूट लेता था।इतना ही नहीं, गिरोह ने ओरमांझी इलाके में चाकूबाजी और लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

    शाहबाज सलमान के खिलाफ दर्ज हैं 16 मामले

    गिरफ्तार अपराधियों में शाहबाज सलमान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुलिस के अनुसार शाहबाज सलमान लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और लगातार वारदात कर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि शाहबाज सलमान पर रांची के अलग-अलग थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं। इनमें चाहो, बरियातू, डोरंडा, धुर्वा सहित अन्य कई थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि शाहबाज सलमान ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड है और वारदात की योजना बनाकर साथियों को भेजता था।

    जहीर और फरहान पर भी पहले से केस दर्ज

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जहीर और फरहान खान पर पहले से सिकिदिरी थाना में मामला दर्ज है। इससे साफ है कि गिरोह के कई सदस्य पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

    Also Read : टिटोस रेस्टोरेंट फा’यरिंग केस में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    arrested Including Mastermind Petrol Pump Robbery Gang Busted in Ranchi; 10 Criminals मास्टरमाइंड सहित 10 अपराधी गिरफ्तार रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिटोस रेस्टोरेंट फा’यरिंग केस में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article असम में सीएम हेमंत ने भरी हुंकार, बोले- आदिवासी कमजोर नहीं, सत्ता बदलना जानते हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.