Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»महंगाई की मार, दिल्ली में 80 प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
    देश

    महंगाई की मार, दिल्ली में 80 प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली: देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने गुरुवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम वृद्धि की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश- 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुयी है।

    इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर थी।

    मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों में 84 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी, जिससे यहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 116.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    तेल कंपनियां बीते दस दिनों में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें नौ बार बढ़ा चुकी हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं।

    रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 4.54 प्रतिशत गिरकर 108.30 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

    उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रुपये प्रति लीटर)

    दिल्ली…………101.81……..93.07

    कोलकाता ……111.35……..96.22

    मुंबई ………….116.72………100.94

    चेन्नई………….107.45……….97.52

    Business News Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीवान में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मुखिया पति और भांजे की गोली मारकर हत्या
    Next Article मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, खरीफ फसलों की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि अब 15 अप्रैल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.