Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»तबादला, पोस्टिंग, ठेका और पट्टे के लिये निष्ठावान नेताओं को जनता नकार देती है : योगी
    देश

    तबादला, पोस्टिंग, ठेका और पट्टे के लिये निष्ठावान नेताओं को जनता नकार देती है : योगी

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों को तबादला, पोस्टिंग, ठेका और पट्टा के प्रति निष्ठावान रहने के बजाय जनकल्याण की योजनाओं को लागू करवाने के लिये प्रयासरत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि तबादला पोस्टिंग की राजनीति करने वालों को जनता एक समय के बाद नकार देती है।

    योगी ने गत विधानसभा चुनाव में पहली बार चुने गये विधायकों को संसदीय आचरण, कार्यप्रणाली आैर विधायिका की परंपराआें से अवगत कराने के लिये आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “ट्रांसफर, पोस्टिंग, ठेके और पट्टों के प्रति निष्ठावान रहने वालों को जनता एक समय बाद बाहर कर देती है। एक जनप्रतिनिधि को शालीन और धैर्यवान होना चाहिए”

    प्रबोधन सत्र के अंतिम दिन योगी ने नवनिर्वाचित विधायकों से अपील करते हुए कहा, “जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करवाने के प्रयासरत होना चाहिये। उन्हें खुद को ट्रांसफर पोस्टिंग, ठेके, पट्टे से खुद को दूर रखना होगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजनेता अविश्वास का प्रतीक बन गये है। उन्होंने विधायकों से कहा कि ऐसे में सदन की स्वस्थ चर्चा, परिचर्चा में विधायकों की सक्रिय भागीदारी उन्हें विश्वास का प्रतीक बनायेगी। उन्होंने विधायकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 06 जून को विधान सभा का एक संयुक्त सत्र आहूत किया गया है, जिसे महामहिम राष्ट्रपति संबोधित करेंगेे, इस सत्र में सभी विधायकों को शालीनता से उन्हें सुनना होगा।

    इस अवसर पर उन्होंने राज्य की विधान सभा को पेपरलैस बनाने के लिये शुरु किये गये ई-विधान कार्यक्रम को

    सराहनीय प्रयास बताया। गौरतलब है कि ई विधान के तहत विधान सभा में सभी विधायकों की सीट के सामने एक टेबलेट लगाया गया है। इसकी मदद से विधायक कागज का इस्तेमाल किये बिना सदन की पूरी कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। इतना ही नहीं टेबलेट से ही विधायकों की सदन में उपस्थिति दर्ज हो जायेगी और प्रश्नकाल में विधायक इसी के माध्यम से सवाल पूछ सकेंगे और उनके लिखित जवाब भी टेबलेट पर ही मिल जायेंगे।

    योगी ने तकनीक के माध्यम से प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि आप सब लोग अब स्मार्टफोन डिवाइस का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। इसलिये ई विधान प्रणाली को सीखने और समझने में आप को काेई मुश्किल नही होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : मुखिया उम्मीदवार के जेठ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी अभी भी जनता की पहली पसंद, राहुल गांधी, केजरीवाल और ममता से आगे : सर्वे

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.